सार
India Pakistan border tension: भारत-पाक सीमा पर तनाव के चलते राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और गुजरात के सीमावर्ती जिलों में ब्लैकआउट और हाई अलर्ट जारी है। प्रशासन ने लोगों को इन क्षेत्रों की यात्रा से बचने की सलाह दी है।
Travel Tips: पहगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की है। जिसके बाद पाकिस्तान बौखला गया है। बीते दिन पाक ने भारत पर हमला करने की कोशिश की, जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया। ऐसे में भारत सरकार ने बॉर्डर से सटे राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सेना तैनात हैं, जिला प्रशासन सतर्क है। पाकिस्तान को भारत ने पहले ही कह दिया था, अगर वह किसी भी तरह का हमला करता है तो भारत पीछे नहीं हटेगा। जिस वजह से कई शहरों में ब्लैकआउट किया है। पाकिस्तान लगातार बॉर्डर से सटे इलाकों को निशाना बना रहा है। ऐसे में अगर आप भारत घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों की यात्रा करने से बचें।
राजस्थान की यात्रा करने से बचें
बता दें, राजस्थान पाकिस्तान के बॉर्डर साझा करता है। इस वक्त बॉर्डर से सटे इलाकों पर पाकिस्तान हमला करने की कोशिश कर रहा है। बीती रात भी पाकिस्तान की हमले की कोशिश यहां पर नाकाम किया गया था। ऐसे में जैसलमेर, बाड़मेर या फिर श्रीगंगानगर जिलों क यात्रा करना बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। प्रशासन ने लोगों को घर पर रहने की सलाह दी है। यहां पर शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक ब्लैक आउट है। ऐसे में आपने इन जगहों पर घूमने का प्लान बनाया तो इसे कैंसिल कर दें।
चंडीगढ़ में भी हाई अलर्ट
पंजाब स्थित चंडीगढ़ भी हाई अलर्ट है। यहां पर प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। दुश्मन की नापाक मंसूबे कामयाब ना पाएं इसलिए ब्लैकआउट बीते दिनों किया गया है। स्कूल बंद है। ऐसे में यहां घूमना सुरक्षित नहीं है। सड़क से लेकर सीमा तक सेना और पुलिस तैनात है। यहां पर पर्यटकों को घूमने से रोका जा सकता है। प्रशासन और सैना चप्पे-चप्पे पर निगरानी रख रही है। इसके अलावा अमृतसर, जांलधर और लुधियाना में भी हाई अलर्ट है। यहां पर जानें से बचना चाहिए। जो लोग गोल्डन टेंपल जाने की सोच रहे हैं। फिलहाल के उन्हें अपना प्लान कैंसिल कर देना चाहिए।
ना प्लान करें जम्मू-कश्मीर की ट्रिप
पाकिस्तान सबसे ज्यादा निशाना जम्मू-कश्मीर को बना रहा है। भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद लगातार यहां पर गोलीबारी कर रहा है। बीती रात भी पाकिस्तान ने जम्मू के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। ऐसे में लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा रहा है। आप भी तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए यहां ना जाए। अभी जम्मू-कश्मीर में स्थिति सवेंदनशील बनी हुई है।
गुजरात में भी हाई अलर्ट
गुजरात भी पाकिस्तान के साथ सीमा साझा करता है। भारत पर हमला करने के लिए वह गुजरात स्थित सीमा से सटे इलाकों को निशाना बना रहा है। इंडियन आर्मी पाकिस्तान को सबक सिखा रहा है। स्थानीयों की सुरक्षा के मद्देनजर कच्छ समेत कई इलाकों में ब्लैकआउट है। ऐसे में अगर आप गुजरात आने का प्लान बना रहे हैं तो इसे कैंसिल कर दीजिए। वरना मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।