गुजरात का प्रमुख शहर अहमदाबाद सिर्फ एक नहीं, बल्कि 6 अलग-अलग नामों से जाना जाता है। मैनचेस्टर ऑफ इंडिया से लेकर बोस्टन ऑफ इंडिया तक, ये नाम इसके समृद्ध इतिहास, संस्कृति और आर्थिक महत्व को दर्शाते हैं।
गुजरात के अहमदाबाद शहर में गुरुवार 12 जून की दोपहर को AIR INDIA का विमान AI-171 क्रैश हो गया है। इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिसमें सभी की मौत हो गई है। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी लंदन जाने के लिए सवार थे। प्लेन सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ के दौरान आसपास की इमारत से टकराने के कारण क्रैश हुआ है। ऐसे में आज हम आपको गुजरात के इस प्रमुख शहर अहमदाबाद के बारे में कुछ दिलचस्प बाते बताएंगे। बता दें कि अहमदाबाद, जो गुजरात राज्य का एक प्रमुख शहर है, इतिहास, व्यापार, संस्कृति और आधुनिकता का अनूठा संगम है। इस शहर को सिर्फ एक नहीं, बल्कि 6 अलग-अलग उपनामों से जाना जाता है, जो इसके विविध और समृद्ध स्वरूप को दर्शाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि अहमदाबाद को किन-किन नामों से पुकारा जाता है और क्यों—
1. मैनचेस्टर ऑफ इंडिया (Manchester of India)
- अहमदाबाद को यह नाम इसलिए मिला क्योंकि
- यहां पर भारत का सबसे पुराना और बड़ा कपड़ा उद्योग विकसित हुआ है।
- 19वीं सदी में यहां कई मिलों की स्थापना हुई थी, जिससे यह भारत का टेक्सटाइल हब बन गया।
- जैसे इंग्लैंड का मैनचेस्टर अपने कपड़ा उद्योग के लिए प्रसिद्ध था, वैसे ही भारत में अहमदाबाद को यह दर्जा मिला।
2. हेरिटेज सिटी (Heritage City)
- UNESCO ने अहमदाबाद को भारत का पहला हेरिटेज सिटी का दर्जा 2017 में दिया था।
- यहां की ऐतिहासिक इमारतें, पुराने पोल एरिया, जामा मस्जिद, साबरमती आश्रम जैसे स्थान इसकी समृद्ध विरासत को दर्शाते हैं।
- यह शहर मुगल, मराठा और ब्रिटिश काल की स्थापत्य कला को आज भी सहेज कर रखे हुए है।
3. नाइट सिटी (Night City)
- गुजरात में रात में सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाला शहर है अहमदाबाद।
- यहां रात को भी स्ट्रीट फूड मार्केट, चाय स्टॉल्स, झीलें और रिवरफ्रंट लोगों से भरे रहते हैं।
- यह शहर रात की रौनक, लाइटिंग और वाइब्रेंट कल्चर के लिए प्रसिद्ध है।
4. वेस्टर्न इंडिया की फाइनेंशियल कैपिटल (Financial Capital of Western India)
- अहमदाबाद पश्चिमी भारत में व्यापार और निवेश का एक प्रमुख केंद्र है।
- यहां स्टॉक एक्सचेंज, कॉर्पोरेट ऑफिस, MSME सेक्टर और बड़े बिजनेस हब हैं।
- यह शहर औद्योगिक विकास और आर्थिक गतिविधियों का हॉटस्पॉट माना जाता है।
5. ट्विन सिटी विथ गांधीनगर (Twin City with Gandhinagar)
- गुजरात की राजधानी गांधीनगर अहमदाबाद से सिर्फ 23-25 किलोमीटर दूर है।
- दोनों शहरों को एक ही महानगरीय क्षेत्र माना जाता है और इनका इन्फ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसपोर्ट सिस्टम भी जुड़ा हुआ है।
- इस कारण इन्हें “ट्विन सिटी” कहा जाता है, जैसा हैदराबाद-सिकंदराबाद को कहा जाता है।
6. बोस्टन ऑफ इंडिया (Boston of India)
- यह नाम अहमदाबाद को मिला है यहां के उच्च शिक्षा संस्थानों की वजह से।
- IIM Ahmedabad, CEPT University, NID, Gujarat University जैसे प्रतिष्ठित संस्थान यहां स्थित हैं।
- जैसे अमेरिका में बोस्टन एजुकेशन और रिसर्च का सेंटर है, वैसे ही भारत में अहमदाबाद इस भूमिका में नजर आता है।