सार
यात्रा या ट्रैकिंग के दौरान कंडोम सिर्फ सुरक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि पानी स्टोर करने, आग जलाने, इलेक्ट्रॉनिक्स को सुरक्षित रखने, चोट पर बांधने और रस्सी या फिशिंग फ्लोट बनाने जैसे कई इमरजेंसी और उपयोगी कामों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
Condom Benefits: दुनिया भले कितनी भी मॉर्डन क्यों ना हो जाए। आज भी बहुत से लोग हैं जो सीधे दुकानदार से कंडोम मांगने में शर्माते हैं। वैसे तो कंडोम अनचाही प्रेगनेंसी को रोकने का तरीका है। लेकिन अगर कहा कंडोम का इस्तेमाल इंटीमेसी के साथ ट्रेवल में भी किया जा सकता है। तो आप क्या कहेंगे। ट्रेवल के दौरान कपड़ों से लेकर हर जरूरी सामान की पैकिंग की जाती है लेकिन क्या कभी आप अपने साथ कंडोम लेकर गए हैं। दरअसल, इंस्टाग्राम पर ट्रैवलर the_shimlaite ने यात्रा या फिर ट्रैकिंग करने के दौरान कंडोम कैरी करने के फायदे बताए हैं। तो चलिए जानते हैं, उनके बारे में
सक्षम ने पोस्ट करते हुए लिखा- क्या आप जानते हैं, एक छोटा सा कंडोम खतरनाक ट्रेकिंग या ट्रैवल के दौरान आपकी जान बचा सकता है। ज्यादातर लोगों को लगता है, इसका इस्तेमाल केवल अनचाहे गर्भ को रोकने में किया जाता है। हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इसके कंडोम के फायदे मुश्किल से मुश्किल हालातों में जान बचा सकते हैं।
1) पानी जमा करने के लिए- सक्षम पोस्ट में लिखते हैं, ट्रेकिंग के दौरान पानी की समस्या देखने को मिलती है। हर कोई भारी से भारी चीज कैरी नहीं कर सकता है। ऐसे में कंडोम लगभग दो लीटर पानी स्टोर कर सकता है। ये बहुत हल्का होता और इसे कैरी करना भी आसान है।
2) आग जलाने के लिए- जब आप ट्रैकिंग के दौरान नाइट स्टे करते हैं तो वहां पर ठंड से बचने के लिए आग की जरूरत होती है। मौके पर मौजूद चीजों में नमी होती हैं। ऐसे में आप सूखी लकड़ी में कंडोम चढ़ाकर आग लगा सकते हैं। ये मेहनत और वक्त दोनों बचाता है।
3) इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की सेफ्टी- ट्रेकिंग या ट्रेवल के दौरान बारिश का सामना भी करना पड़ता है। आपके कंडोम में मोबाइल, माचिस या जरूरी कागजों को रख सकते हैं। इससे ये खराब नहीं होंगे।
4) जहरीले पौधों से बचाते हैं- ट्रैकिंग के दौरान बर्फ में हाथ रखने के से चोट लग सकती है। जबकि पहाड़ों में कई ऐसे खतरनाक और जहरीले पौधे होते हैं जो जान ल सकते हैं। ऐसे में इसे हाथों में सुरक्षा के लिए पहना जा सकता है।
5) इलास्टिक रस्सी बनाने के लिए- कंडोम को काटकर इसे मजबूत रस्सी के तरह इस्तेमाल किया जाता है। जो लंबे समय तक सामान ढोने में मदद कर सकती है।
6) खून रोकने के लिए टॉर्निकेट- वैसे तो ट्रेवल के दौरान सेफ्टी किट ले जाने की सलाह दी जाती है। यदि ये आपके पास नहीं है तो आप कंडोम बांधकर खून रोक सकते हैं।
7) फिशिंग फ्लोट- कंडोम में हवा भरकर इसे फिश पकड़ने वाली डोरी में लगाएं। ये फिशिंग फ्लोट की तरह काम करता है।
8) स्लिंगशॉट बनाने के लिए- कंडोम को बांधकर छोटी गुलेल बनाई जा सकती है। जो छोटा शिकार कर सकती है।
9) पानी से बचाने वाला बैंडेज- ट्रैवल या फिर ट्रैकिंग के दौरान आपको चोट लग गई हैं तो इसे खून रोकने या फिर पानी से बचाने के लिए आप उसमें कंडोम बांध सकते हैं।
खैर, सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल है और लोग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।