सार
Travel Tips: तुर्किये को बायकॉट करने के बाद अगर आप सस्ती और खूबसूरत विदेश यात्रा की सोच रहे हैं, तो बुल्गारिया एक बेहतरीन विकल्प है। जानिए यहां घूमने की जगहें, खर्च का अनुमान, फ्लाइट डिटेल्स और वीजा प्रक्रिया।
Budget Friendly Travel Destination: बीते दिनों भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच तुर्किये ने पाक को खुला समर्थन दिया था। इतना ही नहीं भारत में हमले के दौरान भी पाकिस्तान ने तुर्किये के द्वारा भेजे गए ड्रोन का इस्तेमाल किया। जिसके बाद से देश में तुर्किये को बायकॉट करने की मांग चल रही हैं। यहां तक कई ट्रैवल कंपनियों ने तुर्किये टूर निरस्त कर दिया है। बता दें, डेस्टिनेशन वेडिंग से लेकर हॉट बलून फेस्टिवल के लिए इंडियन टूरिस्ट तुर्किये जाते हैं लेकिन भारत के खिलाफ खड़े होने पर अब इस देश को बायकॉट करने की मांग की जा रही है। यहां तक लोगों ने प्लान भी कैसिंल कर दिये हैं। ऐसे में आप भी तुर्किये नहीं जाना चाहते हैं तो क्यों कुछ अल्टरनेटिव ऑप्शन ढूंढा जाए।
दरअसल, आज हम आपको एक ऐसी बाल्कन सिटी के बारे में बताएंगे। जहां बिल्कुल तुर्किये जैसी वाइब्स आती हैं। रंग-बिरंगा माहौल, ऊंची-ऊंची महल दिल जीत लेंगे। ये देश कोई और नहीं बल्कि बुल्गारिया है। ये तुर्किये के साथ सीमा साझा करता है। यूरोपियन यूनियन का ये देश लेस क्राउडेड, अपने इतिहास, नेचर और बजट फ्रेंडली यात्रा के लिए जाना जाता है।
1) आखिर बुल्गारिया को क्यों चुनें?
बुल्गारिया बजट फ्रेंडली कंट्री है। इसे यूरोप के सबसे सस्ते देशों में से एक माना जाता है। यहां पर होस्टल में एक रात की कीमत केवल $10 (₹800) से शुरू होती है। साथ ही लोकल खाना स्वादिष्ट और बहुत सस्ता होता है। देश भर में बस या ट्रेन से यात्रा करने में $20 (₹1600) से भी कम खर्च आता है। यहां पर घूमने के लिए सोफिया, प्लोवडिव और वेलिको टर्नोवो जैसे शहरों में रोमन खंडहर, मध्यकालीन किले और स्ट्रीट आर्ट देखने को मिलती है।यहां की रिला, पिरिन और रोडोपे हिल्स, गर्म पानी के झरने और ब्लैक सी का सुंदर समुद्री किनारा जैसे नेसेबार जैसे ऐतिहासिक शहरों के साथ दीवाना बनाते हैं। इसके अलावा बुल्गारिया में लोकल ट्रांसपोर्ट अच्छा है। बस और ट्रेन से पूरे देश की सैर आसानी से की जा सकती है। साथ ही यह अन्य बाल्कन देशों की यात्रा के लिए गेटवे की तरह भी है।
2) बुल्गारिया घूमने का बजट
होस्टल बेड ₹830-₹1,245,खाने-पीने का खर्च₹830–₹1,245,लोकल ट्रांसपोर्ट₹165–₹830,एक्टिविटीज,घूमना₹415–₹1,660 पर डे अपॉरक्स खर्च ₹2,240 – ₹4,980 होगा। टूरिस्ट रेस्तरां से बचें और लोकल स्ट्रीट फूड का आनंद लें। गर्मियों या शोल्डर सीजन (जून या सितंबर) में यात्रा करें तो खर्च कम होता है।
3) बुल्गारिया की फेमस डेस्टिनेशन
बुल्गारिया जाने के लिए राजधानी सोफिया जाएं। यहां पर सदियों पुराने, चर्च, महलों, लोकल मार्केट और नाइटलाइफ का मजा ले सकते हैं। अगर कुछ एडवेंचर चाहिए तो रिला मठ और सेवन रिला लेक्स जाना बनता है। यहां पर आप ट्रेकिंग करें। इसमें पूरा एक दिन लग जाएगा। वहीं, लोकल फूड ट्राई करना है तो प्लोवडिव जाएं। यहां पर ओल्डन टाउन, प्राचीन रोमन थिएटर जा सकते हैं। इसके अलावा बुल्गारिया में बांस्को और पिरिन माउंटेन एरिया भी है। जहां पर गर्मियों में हाइकिंग और ठंड में स्कीइंग कर सकते हैं। बुल्गारिया में बीच भी हैं। आप रिलेक्स करने के लिए ब्लैक सी कोस्ट बुर्गास, वरना, नेसेबार जा सकते हैं।
4) बुल्गारिया कैसे जाएं ?
भारत से बुल्गारिया जाने के लिए दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद से सीधे फ्लाइट मिल जाती है। बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में प्रमुख सोफिया एयरपोर्ट (Sofia Airport) स्थित है। इसके अलावा आप बर्गास और प्लोवदीव जैसे अन्य शहरों की फ्लाइट भी बुक कर सकते हैं। भारत से बुल्गारिया पहुंचने में 10-12 घंटे का समय लग सकता है। बुल्गारिया जाने के लिए फ्लाइट डायरेक्ट नहीं मिलती है। आपको 1-2 लेऑफ मिल सकते हैं। फ्लाइट का किराया लगभग आने जाने का 40-45 हजार हो सकता है। हालांकि अर्ली बुकिंग में ये कम भी हो सकता है। बुल्गारिया में इंडियन वीजा जरूरी है। यहां पर वीजा तीन महीने तक वैध रहेगा। इसके अलावा आप 30 दिन तक यहां रुक सकते हैं।