MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • धर्म
  • वीडियो
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Travel
  • Hill Stations: गर्मी में कहां जाएं? घूम आएं भारत के 5 ठंडे और शांत हिल स्टेशन

Hill Stations: गर्मी में कहां जाएं? घूम आएं भारत के 5 ठंडे और शांत हिल स्टेशन

Famous Hill Stations in India: गर्मियों में भारत के इन छिपे हुए विंटेज हिल स्टेशनों पर जाएं। यहां देखें पूरा प्लान।

3 Min read
Anshika Tiwari
Published : Apr 28 2025, 05:25 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
गर्मियों के लिए बेस्ट हिल स्टेशन
Image Credit : Social Media

गर्मियों के लिए बेस्ट हिल स्टेशन

भारत के ज्यादातर राज्यों में इन  दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक तापमान 44 डिग्री के पार चला गया है। वहीं आने वाले दिनों में पारा 47 डिग्री तक पहुंच सकता है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग अलर्ट जारी कर चुका है। ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहाड़ों का रूख भी कर रहे हैं। अगर आप भी चिलचिलाती गर्मी में किसी ठंडा स्थान पर जाने की सोच रहे हैं तो क्यों ना इस बार कुछ विंटेज लोकेशन ट्राई की जाए।

दरअसल आज हम आपको भारत के उन जगह के बारे में बताएंगे जो अभी भी 90 के दशक तक दिखते हैं। जिन्हें आज की दुनिया में एस्थेटिक कहा जाता है। यहां पर ना तो बड़े-बड़े मॉल है और और ना इंस्टाग्राम पर वायरल होने वाले कैफे लेकिन यहां की खूबसूरती और सादगी दिलों पर राज करती है तो चलिए जानते हैं उनसे हिल स्टेशन्स के बारे में।

26
हिमाचल प्रदेश का कसौली
Image Credit : Social Media

हिमाचल प्रदेश का कसौली

हिमाचल प्रदेश में पड़ने वाले कसौली एक ऐसा हिल स्टेशन है। जहां पर ना आपको शोर गुल मिलेगा और ना ही क्लब। यहां पर चलने के लिए कोई खास कार नहीं मिलती। आपको खुद से ही चल कर जाना पड़ेगा। देवदार के जंगल, लकड़ियों से बने घर सभी का ध्यान खींचते हैं।ष पहाड़ों के बीच मैगी खाना बिल्कुल विंटेज वाइब देता है।

Related Articles

Char Dham Yatra 2025: केदारनाथ-बद्रीनाथ से गंगोत्री-यमुनोत्री तक, आने-जाने से लेकर ठहरने तक जानें कितना होगा खर्च
Char Dham Yatra 2025: केदारनाथ-बद्रीनाथ से गंगोत्री-यमुनोत्री तक, आने-जाने से लेकर ठहरने तक जानें कितना होगा खर्च
कश्मीर घूमने का प्लान हुआ फेल तो यहां करें टूर
कश्मीर घूमने का प्लान हुआ फेल तो यहां करें टूर
36
उत्तराखंड का अल्मोड़ा
Image Credit : Social Media

उत्तराखंड का अल्मोड़ा

टाइम की जल्दी बाजी ना हो तोअल्मोड़ा आना बनता है। यह जगह अपने धीमे समय के लिए जानी जाती है। पत्थर से बनी बाजारें और दरवाजों पर हुई नक्काशी 1900 के दशक की याद दिलाती है। यहां पर आपको हर जगह बड़े बुजुर्ग दरवाजे पर अखबार पढ़ते मिल जाएंगे। सुंदर-सुंदर घटिया शांति का माहौल आपको किसी पुरानी टीवी सीरियल की याद तो जरूर दिला देगा।

46
अरुणाचल प्रदेश स्थित तवांग
Image Credit : Pinterest

अरुणाचल प्रदेश स्थित तवांग

हिमाचल और उत्तराखंड नहीं जाना चाहते हैं तो अरुणाचल प्रदेश जा सकते हैं। हालांकि यह थोड़ा दूर है तो मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी लेकिन तवांग का जो शानदार व्यू मिलेगा वह शायद ही आप भूल पाएं। यहां पर वाई-फाई ढूंढना बहुत मुश्किल हो जाता है लेकिन बिना फोन की जिंदगी और भी ज्यादा हसीन होती है। मठों से मधुर प्रार्थनाएं होटल की खिड़कियों से दिखाई देने वाले बर्फ के पहाड़ मन को सुकून देते हैं।

56
तमिलनाडु का कुन्नूर
Image Credit : Social Media

तमिलनाडु का कुन्नूर

तमिलनाडु स्थित ऊटी तो हर कोई जाता है लेकिन आपको कुन्नूर की सैर करें। ये हिल स्टेशन अपनी नीलगिरी टॉय ट्रेन के लिए जाना जाता है। यहां पर ई बेकरी भी स्थित है। जहां अंग्रेजों के जमाने के बन और पेस्ट्री मिलती हैं। साथ ही चाय के बागान और भी ज्यादा सुंदर लगते हैं। आप भीड़ भाड़ से दूर समय बिताना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं गर्मी हो या सर्दी इस हिल स्टेशन पर मौसम हमेशा सुहावना रहता है।

66
हिमाचल प्रदेश स्थित डलहौजी
Image Credit : Freepik

हिमाचल प्रदेश स्थित डलहौजी

हिमाचल प्रदेश में एक से बढ़कर एक हिल स्टेशन स्थित है। इन्हीं में से एक है डलहौजी। यहां पर कई पुराने बॉलीवुड सॉन्ग की शूटिंग हुई है। आप भी हरी भरी वादियों को देखना और ठंडी हवा महसूस करना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं। यहां के लोग अभी भी 80 के दशक में जीना पसंद करते हैं। इसे मिनी स्विट्ज़रलैंड कहा जाता है। यहां के घर सड़कें आपको विंटेज और एस्थेटिक सीन से काृम नहीं लगेंगी।

About the Author

AT
Anshika Tiwari
अंशिका तिवारी। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर लाइफ स्टाइल और यूटिलिटी बीट पर काम कर रही हैं। बीए डिग्री और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा प्राप्त है। लाइफस्टाइल, नेशनल, यूटिलिटी, इंटरटेनमेंट, वायरल और जियो पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें लिखने में दिलचस्पी है। पूर्व में इन्होंने इंडिया पब्लिक और जनमत जैसे लोकल चैनल्स में किया हुआ है। इनके पास फील्ड रिपोर्टिंग और एंकरिंग का भी अनुभव है। इनसे आप anshika.tiwari@asianetnews.in माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
 
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved