Best Time to Visit Coorg: कूर्ग घूमने का सही समय जानना जरूरी है ताकि आपकी ट्रिप यादगार बने। अक्टूबर से मार्च बेस्ट सीजन है, जबकि जुलाई-अगस्त में भारी बारिश के कारण जाने से बचना चाहिए। यहां जानें हर मौसम का पूरा गाइड।
Best time to visit Coorg: कर्नाटक का खूबसूरत हिल स्टेशन कूर्ग (Coorg), जिसे “इंडिया का स्कॉटलैंड” भी कहा जाता है, अपनी हरियाली, कॉफी बागानों और झरनों के लिए मशहूर है। यहां का मौसम सालभर सुहावना रहता है, लेकिन हर सीजन का अनुभव अलग होता है। अगर आप सही समय पर यहां जाते हैं तो आपकी ट्रिप यादगार बन सकती है, वहीं गलत समय आपकी यात्रा को मुश्किल भी बना सकता है। इसलिए कूर्ग घूमने से पहले सही मौसम और महीनों की जानकारी होना बेहद जरूरी है।
अक्टूबर से मार्च: घूमने का सबसे बेहतरीन समय

कूर्ग घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच माना जाता है। इस दौरान मौसम ठंडा और सुहावना रहता है, तापमान लगभग 10°C से 25°C के बीच रहता है। यह समय साइटसीइंग, ट्रेकिंग और कॉफी प्लांटेशन घूमने के लिए परफेक्ट होता है। साफ आसमान और हरियाली के बीच फोटो क्लिक करने का मजा भी दोगुना हो जाता है।
अप्रैल से जून: हल्की गर्मी लेकिन ट्रिप के लिए ठीक
अगर आप भीड़ से बचना चाहते हैं तो अप्रैल से जून के बीच भी कूर्ग जा सकते हैं। इस समय यहां हल्की गर्मी होती है, लेकिन मैदानी इलाकों की तुलना में मौसम काफी बेहतर रहता है। तापमान 20°C से 35°C तक जा सकता है, फिर भी सुबह और शाम का मौसम अच्छा रहता है। यह समय बजट ट्रैवलर्स के लिए भी सही रहता है क्योंकि होटल और रिसॉर्ट्स सस्ते मिल जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- बच्चों के लिए समर वेकेशन बनाएं यादगार, गर्मी की छुट्टियों में पैरेंट्स ले जाएं ये 5 खूबसूरत जगह
जुलाई से सितंबर: मानसून का जादू और जोखिम
कूर्ग में मानसून का मौसम जुलाई से सितंबर तक रहता है। इस दौरान यहां भारी बारिश होती है, जिससे झरने और जंगल बेहद खूबसूरत दिखते हैं। अगर आप नेचर लवर हैं तो यह समय आपको पसंद आएगा, लेकिन लगातार बारिश के कारण ट्रेकिंग और आउटडोर एक्टिविटी में दिक्कत हो सकती है। साथ ही भूस्खलन और फिसलन का खतरा भी बना रहता है।
किन महीनों में जाने से बचना चाहिए

अगर आप आरामदायक और सुरक्षित ट्रिप चाहते हैं, तो जुलाई और अगस्त में कूर्ग जाने से बचना बेहतर है। इस समय तेज बारिश के कारण कई रास्ते बंद हो सकते हैं और घूमने-फिरने में परेशानी हो सकती है। खासकर फैमिली ट्रिप या बुजुर्गों के साथ यात्रा के लिए यह समय सही नहीं माना जाता।
आपकी ट्रिप के हिसाब से सही समय चुनें
अगर आप एडवेंचर और हरियाली पसंद करते हैं तो मानसून में जा सकते हैं, लेकिन अगर आप आरामदायक वेदर, घूमने-फिरने और फोटोग्राफी का पूरा आनंद लेना चाहते हैं, तो सर्दियों का समय सबसे बेस्ट है। अपने बजट, पसंद और ट्रैवल प्लान के हिसाब से सही महीनों का चुनाव करना ही स्मार्ट ट्रैवलिंग है।
इसे भी पढ़ें- Floating Streets Village: ये भारत का ऐसा गांव जहां तैरती हैं सड़कें, जानें कहां बसा है ये सुंदर जगह
