सार
पहाड़ों पर मानसून में जाने का प्लान है? रुकिए! भूस्खलन और बंद सड़कों से बचने के लिए जून से पहले ही औली, चोपता, मनाली, धर्मशाला और लैंसडाउन जैसे खूबसूरत हिल स्टेशनों की सैर कर लें।
गर्मियों के बजाए पहाड़ों पर मानसून में जाने का सोच रहे हैं तो हो जाएगा ट्रेवल का सारा पैसा बर्बाद, क्यों बरसात के मौसम में पहाड़ों पर बहुत ज्यादा भूस्खलन और बादल फटने का खतरा रहता है। ऐसे में अगर आप हिल स्टेशन घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये सही समय है – क्योंकि जैसे ही मॉनसून दस्तक देगा, इन पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन, ट्रैफिक जाम, और सड़क बंद होने की घटनाएं आम हो जाती हैं। इसलिए जून की शुरुआत तक की ये ट्रैवल विंडो परफेक्ट है सुकूनभरी और सुरक्षित ट्रिप के लिए।
यहां जानिए 5 बेहतरीन हिल स्टेशन जो आपको मॉनसून से पहले एक्सप्लोर कर ही लेने चाहिए:
1. औली, उत्तराखंड – बर्फ से हरियाली का ट्रांजिशन
- औली सिर्फ स्कीइंग के लिए ही नहीं, ग्रीन वैली और शांत मौसम के लिए भी फेमस है।
- अप्रैल से जून तक यहां मौसम एकदम ठंडा और क्लियर रहता है।
- मानसून में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण यह इलाका कई बार बंद हो जाता है।
- जरूर देखें: गोरसों बुग्याल, त्रिशूल चोटी, केदारनाथ व्यू पॉइंट।
2. चोपता, उत्तराखंड – मिनी स्विट्जरलैंड ऑफ इंडिया
- ये छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन मानसून के दौरान आमतौर पर पहुंच से दूर हो जाता है।
- जून तक ट्रैकिंग और कैम्पिंग के लिए बेस्ट टाइम है।
- तुंगनाथ और चंद्रशिला ट्रेक यहां का मेन अट्रैक्शन है।
- जरूर करें: सूर्योदय के वक्त चंद्रशिला चोटी से हिमालय का नज़ारा बेहद खूबसूरत लगता है।
3. मनाली, हिमाचल प्रदेश – फूलों से ढकी वादियां
- जून तक मनाली में ट्रेवल आसान होता है, फिर बारिश के बाद कई रास्ते बंद हो सकते हैं।
- हरे-भरे जंगल, ब्यास नदी और धुंध से ढकी पहाड़ियां यहां की शान हैं।
- सोलंग वैली, अटल टनल और रोहतांग पास घूमने का सबसे अच्छा समय जून तक ही है।
- जरूर देखें: हिडिंबा देवी मंदिर, मणिकरण, नग्गर कैसल।
4. धर्मशाला और मैक्लोडगंज, हिमाचल – तिब्बती शांति और प्राकृतिक सौंदर्य
- बारिश के दौरान यहां की सड़कें फिसलन भरी और खतरनाक हो जाती हैं, इसलिए इससे पहले घूम लेना बेहतर है।
- तिब्बती मठ, झरने और कर्फ्यू जैसी हवा में ध्यान और रिलैक्सेशन का अनुभव।
- त्रिउंड ट्रेक मानसून से पहले के लिए बेस्ट।
- जरूर करें: भागसू झरना, नामग्याल मठ, तिब्बतन मार्केट शॉपिंग।
5. लैंसडाउन, उत्तराखंड – भीड़ से दूर, शांति की गोद में
- ये छोटा लेकिन सॉफिस्टिकेटेड हिल स्टेशन मानसून में कई बार बिल्कुल कट-ऑफ हो जाता है।
- अप्रैल से जून तक यहां नेचर वॉक, बर्ड वॉचिंग और बोटिंग का असली मजा मिलता है।
- दिल्ली-एनसीआर से वीकेंड ट्रिप के लिए भी परफेक्ट।
- जरूर देखें: टिप-इन-टॉप, भुल्ला ताल, चर्च ऑफ सेंट मैरी।