- Home
- Lifestyle
- Travel
- रात में सितारों से भी ज़्यादा चमकते हैं India के ये 5 बीच, देखकर रह जाएंगे दंग!
रात में सितारों से भी ज़्यादा चमकते हैं India के ये 5 बीच, देखकर रह जाएंगे दंग!
भारत के कुछ समुद्र तट रात में नीली रोशनी से जगमगाते हैं! यह 'बायोलुमिनेसेंस' नामक प्राकृतिक घटना के कारण होता है, जहां सूक्ष्म जीव प्रकाश उत्पन्न करते हैं। जानिए इन जादुई समुद्र तटों के बारे में और कब जाएं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

मुंबई और गोवा के बीच में तो आपने खूब मस्ती की होगी, लेकिन क्या आपने इन बीच को रात में सितारों की तरह चकते देखा है। जी हां, हम सही कह रहे हैं, भारत में ऐसी कई बीच हैं जो अपनी नीली और हरी रौशनी के लिए बहुत प्रसिद्ध है। जब रात ढलती है और समुद्र की लहरें नीली रौशनी से चमकने लगती हैं, तब लगता है मानो आसमान के सारे सितारे ज़मीन पर उतर आए हों। भारत में कुछ खास समुद्री तट (Beaches) ऐसे हैं जहां पर ये अद्भुत प्राकृतिक घटना होती है जिसे "बायोलुमिनेसेंस" कहते हैं।
क्या होता है Bioluminescence?
Bioluminescence एक प्राकृतिक रासायनिक प्रक्रिया है जिसमें समुद्र के पानी में मौजूद कुछ सूक्ष्म जीव (plankton), जैसे फाइटोप्लैंकटन (phytoplankton), अंधेरे में नीली या हरी चमक पैदा करते हैं। जब लहरें या कोई हलचल होती है, तो ये जीव रिएक्शन करते हैं और चमकते हैं।
भारत के 5 सबसे चमकते हुए Beaches:
1. Bhangaram Beach – लक्षद्वीप
- लोकेशन: मिनिकॉय द्वीप, लक्षद्वीप
- क्यों खास: यहां का पानी रात में नीला और रोशन दिखाई देता है।
- बायोलुमिनेसेंस: अक्टूबर से अप्रैल तक रात के समय।
- कैसे पहुंचे: कोच्चि से लक्षद्वीप के लिए फ्लाइट या शिप।
2. Juhu Beach – मुंबई, महाराष्ट्र
- लोकेशन: मुंबई शहर के बीचों-बीच
- क्यों खास: हाल ही में यहाँ बायोलुमिनेसेंस देखी गई थी।
- कैसे पहुंचे: लोकल ट्रेनों से आसानी से पहुंचा जा सकता है।
- टिप: मौसम बदलते समय (मानसून के बाद) रात को जाएं।
3. Betalbatim Beach – गोवा
- लोकेशन: साउथ गोवा
- क्यों खास: इसे "सनसेट बीच" भी कहते हैं, और यहां की रातें नीली रोशनी से जगमगाती हैं।
- बायोलुमिनेसेंस: मानसून के बाद कुछ हफ्तों तक देखने को मिलती है।
- कैसे पहुंचे: मडगांव स्टेशन से 7 किमी दूर।
4. Bangaram Island – लक्षद्वीप
- लोकेशन: लक्षद्वीप
- क्यों खास: यहाँ की रातें परियों की दुनिया जैसी लगती हैं।
- बायोलुमिनेसेंस: नवंबर से मार्च के बीच सबसे अधिक।
- कैसे पहुंचे: Agatti Island से बोट के माध्यम से आप यहां पहुंच सकते हैं।
5. Havelock Island (Radhanagar Beach) – अंडमान
- लोकेशन: अंडमान-निकोबार
- क्यों खास: पूरी दुनिया में फेमस बीच, जहां पानी सितारों की तरह चमकता है।
- बायोलुमिनेसेंस: सितंबर से फरवरी की रातों में दिखाई देता है।
- कैसे पहुंचे: पोर्ट ब्लेयर से फेरी या सीप्लेन से।
कुछ जरूरी टिप्स इन Beaches पर जाने से पहले:
सही मौसम
मानसून के बाद यानी अक्टूबर से फरवरी
सही समय
रात 8 बजे के बाद, जब अंधेरा ज्यादा हो
कैमरा टिप
Long Exposure Photography का इस्तेमाल करें
सतर्कता
पानी में कचरा न फेंकें, जल जीवों को नुकसान हो सकता है