सार
सेलेब्रिटी थेरेपिस्ट मारिसा पीर का कहना है कि खुश रहने के लिए धन, संपत्ति या भौतिक सुख-सुविधाओं की जरूरत नहीं है। खुशी से वो भी रहता है जो भीख मांगकर गुजारा करता है। मारिसा ने रनवीर अलहाबदिया के साथ एक पॉडकास्ट में खुश रहने के लिए तीन महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बताया है, जिनके जरिए कोई भी इंसान सच्चा सुख और संतोष पा सकता है। आइए इन्हें विस्तार से समझते हैं:
खुश रहने के लिए जरूरी चीजें
1. करने के लिए कुछ हो (Something to Do)
- हर इंसान को ऐसा कुछ चाहिए, जो उसे अपने जीवन में उद्देश्यपूर्ण महसूस कराए।
- यह आपका करियर, कोई पैशन, या समाज सेवा जैसे कार्य हो सकते हैं।
- जब इंसान के पास अपने समय का सही उपयोग करने का साधन होता है, तो वह व्यस्त और संतुष्ट रहता है।
- साथ ही जब वह कोई काम करता है, तो वो उसके पसंद का हो जिसे करके उसे खुशी मिले।
छोटे बच्चों को मोबाइल देने से आपके रिलेशन और परवरिश में क्या असर पड़ता है?
उदाहरण:
किसी को पढ़ाई में सफलता पाना, किसी प्रोजेक्ट को पूरा करना या अपनी रुचि जैसे लेखन, संगीत, या खेल में समय देना खुशी ला सकता है।
2. कहीं जाने के लिए हो (Some Whare to Go)
- इंसान को किसी ऐसी जगह की जरूरत होती है, जहां वह खुद को सुरक्षित, स्वीकार्य और जुड़ा हुआ महसूस करे।
- यह घर, ऑफिस, दोस्तों का समूह, या कोई कम्युनिटी हो सकती है।
- जब इंसान को लगता है कि वह किसी का हिस्सा है, तो उसे अपनापन और आत्मविश्वास महसूस होता है।
- यह जगह सिर्फ भौतिक नहीं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक भी हो सकती है।
6 साल से छोटा है बच्चा, तो भूलकर भी न करें उनके सामने ये 5 बातें
उदाहरण:
एक व्यक्ति अपने परिवार, दोस्तों या किसी संस्था में खुद को शामिल और महत्वपूर्ण महसूस करता है, तो यह उसकी खुशी का बड़ा कारण बन सकता है।
3. कोई प्यार करने के लिए हो (Someone to Love)
- हर व्यक्ति को ऐसा कोई चाहिए, जिसे वह प्यार करे और जिससे उसे बदले में प्यार मिले।
- यह रिश्ता जीवन साथी, परिवार, दोस्त, या पालतू जानवर के साथ भी हो सकता है।
- प्यार हमें भावनात्मक रूप से मजबूत बनाता है और हमें जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
- यह हमें दूसरों की परवाह करना और अपने स्वार्थ से परे जाकर सोचना सिखाता है।
उदाहरण:
एक माँ का अपने बच्चों से प्यार, दोस्तों का एक-दूसरे का ख्याल रखना, या किसी व्यक्ति का अपने साथी के लिए प्रेम, सभी जीवन में खुशी का स्रोत बन सकते हैं।
बेटी के सामने कहें ये बातें, जो बढ़ाएं उसकी आत्मविश्वास और अंदरूनी खूबसूरती!