सार

बच्चों को सिर्फ़ खिलौने नहीं, बल्कि पिता का समय, प्यार, और सही मार्गदर्शन चाहिए। पिता का साथ बच्चों के आत्मविश्वास और मानसिक विकास के लिए ज़रूरी है। ये वो अनमोल चीज़ें हैं जो हर बच्चा अपने पिता से चाहता है।

जब हम बच्चों को खुश रखने के बारे में सोचते हैं, तो अक्सर हमारा ध्यान चॉकलेट, खिलौने, या अन्य भौतिक वस्तुओं पर जाता है। लेकिन असल में बच्चों को पिता से कुछ और ज्यादा महत्वपूर्ण चीजों की जरूरत होती है, जो उनकी इमोशनल और मेंटल डेवलपमेंट में सहायक होती हैं। बता दें कि बच्चों को सिर्फ भौतिक चीजें नहीं चाहिए, बल्कि उन्हें अपने पिता का समय, प्यार, सुरक्षा और सही लाइफ स्कील की आवश्यकता है। जब एक पिता अपने बच्चों को ये चीजें देते हैं, तो वह अपने बच्चे के लिए जीवन के सबसे बड़े आशीर्वाद का रूप बन जाता है। आइए जानें वे कौन सी चीजें हैं, जो हर बच्चा अपने पिता से चाहता है:

बच्चों को पिता से चाहिए ये चीजें

1. समय की अहमियत (More importance than money) 

पैसे का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन समय एक ऐसी चीज है जो कभी वापस नहीं आती। बच्चों को अपने पिता का समय चाहिए, उनका साथ चाहिए। चाहे वो खेल रहे हों, पढ़ाई कर रहे हों या बस बातें कर रहे हों, बच्चे चाहते हैं कि उनके पिता उनके साथ समय बिताएं। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने पिता से ज्यादा कनैक्ट कर पाते हैं।

2. बिना शर्त प्यार और काउंटलेस हग्स एंड किसेज (Unconditional love and countless hugs and kisses) 

बच्चों को अपने पिता से बिना शर्त के प्यार, दुलार और लाड चाहिए। पिता का बच्चों के प्यार करना, दुलारना और लाड करना उनके मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा की भावना को मजबूत करता है। यह उनके आत्म-सम्मान को बढ़ाता है और उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करता है।

पेरेंट्स की ये 5 गलतियां आपके बच्चे को बना सकती हैं Unselfconfident!

3. लाइफ स्कील सिखाना (Teach real life skills required to face this life) 

View post on Instagram
 

बच्चों को किताबों और सिलेबस से आगे भी बहुत कुछ सीखने की जरूरत होती है। उनके लिए जरूरी है कि उनके पिता उन्हें जीवन के असली कौशल सिखाएं – जैसे आत्म-निर्भरता, समस्या सुलझाने की क्षमता, और परिश्रम की अहमियत। ये लाइफ स्कील उनके भविष्य में मददगार साबित होते हैं और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए सशक्त बनाते हैं।

4. ग्रेड्स से ज्यादा उनकी कीमत समझें (Don't let child grades define their worth) 

बच्चों के ग्रेड्स कभी उनके आत्म-मूल्य को परिभाषित नहीं करते। अक्सर देखा जाता है कि पेरेंट्स बच्चों को उनके ग्रेड्स के आधार पर आंकते हैं। लेकिन एक अच्छा पिता यह समझता है कि बच्चों की असली सफलता उनकी मेहनत, ईमानदारी और चरित्र में है। बच्चों को यह सिखाने की जरूरत होती है कि उनकी मूल्यांकन क्षमता ग्रेड्स या अंक से नहीं, बल्कि उनके प्रयासों से होती है।

5. पिता का आदर्श बनना (Be their hero so that they can aspire to become like you) 

एक पिता अपने बच्चे के लिए पहला हीरो होता है। बच्चे अपने पिता से प्रेरित होकर जीवन में कुछ बड़ा करने का सपना देखते हैं। एक पिता को हमेशा अपने बच्चे के आदर्श और प्रेरणा का स्रोत बनने की कोशिश करनी चाहिए। इस तरह, बच्चे यह महसूस करते हैं कि वे अपने पिता जैसे व्यक्ति बनने का सपना देख सकते हैं और यह उनकी आत्मविश्वास को और भी मजबूत करता है।

क्या आप गुस्से में बच्चों से बोल रहे हैं ये बातें? जानिए इसके खतरनाक परिणाम

6. भावनात्मक स्थिरता और सुरक्षा प्रदान करना (Fathers provide emotional stability, love, and support) 

पिता बच्चों को इमोश्नल स्टेब्लिटी और सेक्योरिटी प्रोवाइड करते हैं। जब एक पिता अपने बच्चे के साथ होता है, तो वह उसे सपोर्ट और प्यार देता है, जो बच्चे को जीवन की समस्याओं और भावनाओं से निपटने में मदद करता है। पिता का प्यार और समर्थन बच्चों को यह सिखाता है कि वे किसी भी कठिनाई का सामना कर सकते हैं और हमेशा परिवार का सहारा उनके साथ है।