Thu, 10 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Relationship
  • नहीं देखी होगी ऐसी दीवानगी, किसी ने प्यार के लिए पार की सरहदें तो कोई बांग्लादेश से तैरकर आई भारत, देखें यह अनोखी लव स्टोरी

नहीं देखी होगी ऐसी दीवानगी, किसी ने प्यार के लिए पार की सरहदें तो कोई बांग्लादेश से तैरकर आई भारत, देखें यह अनोखी लव स्टोरी

रिलेशनशिप डेस्क : जोड़ियां तो आसमान से बनकर आती हैं, लेकिन धरती पर उनका मिलना इतना आसान नहीं होता। वैलेंटाइन डे वीक में हम आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ लव स्टोरियों के बारे में जिन्होंने प्यार के लिए सरहदें लांघ दी...

3 Min read
Deepali Virk
Published : Feb 08 2023, 09:41 AM IST | Updated : Feb 08 2023, 11:07 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Image Credit : google

आगरा के लड़के पर आया इंग्लैंड की गोरी का दिल
सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफार्म है, जहां पर हम दुनिया में किसी भी इंसान से बात कर सकते हैं। 3 साल पहले इंग्लैंड की एक नर्स हेना हॉबिट का दिल आगरा के पालेंद्र सिंह पर आ गया। दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुए और धीरे-धीरे उनकी बातचीत प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। इसके लिए यह लड़की अपना सब कुछ छोड़कर इंग्लैंड से सीधे आगरा पहुंच गई और दोनों ने सात फेरे लिए। 

25
Image Credit : google

ऑटो रिक्शा वाले पर आया दिल
जयपुर का रहना वाला राज नाम का यह ऑटो चालक 16 साल की उम्र से ही ड्राइविंग कर रहा था। 2008 में उसे इंग्लिश सीखना था। इस दौरान उसकी मुलाकात विदेशी महिला से हुई। राज ने उन्हें एक गाइड के रूप में पूरा जयपुर घुमाया। यहीं, दोनों को प्यार हो गया। लड़की के वापस फ्रांस लौटने के बाद भी स्काइप के जरिए दोनों की बातचीत होती रही। राज ने कई बार फ्रांस जाने की कोशिश की लेकिन उसका वीजा रिजेक्ट हो गया। जिसके बाद उसकी प्रेमिका फ्रेंच एंबेसी के बाहर धरने पर बैठ गई। 3 महीने बाद राज को फ्रांस का टूरिस्ट वीजा मिला। 2014 में वह वहां पहुंचा और उन्होंने शादी कर ली। आज दोनों का एक बच्चा भी है।

35
Image Credit : google

मजदूर से हुआ प्यार 
सूरत के वराछा में रहने वाले कल्पेश काछरिया पेशे से एक मजदूर है और उनकी पान की दुकान है। इतना ही नहीं कल्पेश एक दिव्यांग भी हैं। 2017 में उनकी बातचीत फिलीपींस की रहने वाली रेबेका से शुरू हुई। दोनों की बातचीत प्यार में बदल गई। पिछले साल दिवाली के मौके पर रेबेका सब कुछ छोड़ छाड़ कर अपने प्यार के लिए सूरत आ गई और 20 नवंबर को दोनों शादी के बंधन में बंधे।
 

45
Image Credit : google

बांग्लादेश से तैरकर पहुंची भारत 
इस लव स्टोरी के बारे में जानकार तो आपकी रूह कांप जाएगी। दरअसल, कृष्णा मंडल नाम की यह बांग्लादेशी लड़की कोलकाता के अभीक के प्यार में इस कदर पागल हो गई कि बांग्लादेश से तैरकर भारत पहुंच गई। दरअसल, दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई और यही दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। लेकिन कृष्णा मंडल के पास पासपोर्ट नहीं था, तो उन्होंने पहले सुंदरवन पार किया। जिसमें आदमखोर जानवर रहते हैं। कृष्णा ने किसी की परवाह किए बिना यह जंगल पार किया, फिर 1 घंटे तक नदी में तैरती रही और अपने प्यार के लिए भारत पहुंच गईं।

55
Image Credit : google

पेरिस से आई बिहार
पेरिस की रहने वाली मैरी का दिल भी बेगूसराय के रहने वाले राकेश नाम के एक शख्स पर आ गया। मैरी भी अपना सब कुछ छोड़कर राकेश के लिए बिहार आ गई। नवंबर 2021 में दोनों शादी के बंधन में बंधे और अब मैरी ने अपना नाम बदलकर माया कर लिया है।

Deepali Virk
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। यहां पर खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों पर लिख रही हैं। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved