सार

Russian Girl Wants Indian Groom: एक रशियन युवती सोशल मीडिया पर भारतीय लड़के की तलाश कर रही है। वह 6 फुट लंबे, क्रिकेट प्रेमी लड़के की प्रतीक्षा कर रही है और लैंबोर्गिनी में डेटिंग के लिए तैयार है।

Russian Girl wants marry with indian boy: हाल ही में, भारतीय युवकों की वैश्विक स्तर पर भारी मांग शुरू हो गई है। कुछ महीने पहले ही, एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दिखाया गया था कि पाकिस्तान में भारतीय पुरुषों की मांग है। इसके बाद, एक रशियन युवती ने एक वीडियो बनाया जिसमें उसने कहा कि उसे 6 फुट लंबा भारतीय युवक चाहिए और वह साड़ी पहनकर उसका इंतजार कर रही है। अगर आप 6 फुट लंबे हैं, तो आप अभी उससे संपर्क कर सकते हैं और उसकी लैंबोर्गिनी(Lamborghini) में डेट पर जा सकते हैं।

मोबाइल और सोशल मीडिया के आने के बाद, पूरी दुनिया अब हमारी उंगलियों पर है। कोई भी व्यक्ति कितनी भी दूर क्यों न हो, दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न हो, सोशल मीडिया एक-दूसरे से जुड़ने का एक बड़ा मंच है। इसी प्लेटफॉर्म के जरिए एक खूबसूरत रशियन युवती ने अपनी एक साधारण सी मांग रखी है कि उसे 6 फुट लंबा, क्रिकेट खेलने वाला भारतीय लड़का चाहिए। यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

रशियन लड़की की शर्त

इस लड़की का नाम नेली है। वीडियो देख कर पता चलता है कि वह दुबई में रहती हैं। उसने बताया कि उसे ऐसा भारतीय लड़का चाहिए जो  6 फुट लंबा हो, क्रिकेट में रुचि रखता हो और यात्रा करना पसंद करता हो। उसने अपनी मांगों को बहुत ही सरल तरीके से रखा है। उसने भारतीय लड़के से किसी भी संपत्ति या हैसियत की मांग नहीं की है। चाहे वह दिल्ली, मुंबई या दुबई में कहीं भी रहे। अगर उसे ऐसा लड़का मिलता है, तो वह उसे अपनी लैंबोर्गिनी में अपने रेस्टोरेंट में डेट पर ले जाएगी। रशियन युवती की भारतीय लड़के की मांग वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:Long Hair and Feminine Beauty: लहराते लंबे जुल्फों पर लड़के होते हैं दीवाने, जानें पीछे का साइंस

भारतीय संस्कृति से प्यार करती हैं रशियन लड़की

girl_white_indian नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नेली ने कई सारे भारतीय वीडियो पोस्ट कर रखे हैं। वो कहती है कि उसे भारतीय संस्कृति बहुत पसंद है। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 4,86,906 फॉलोअर्स हैं। वह दुबई में चल रहे सभी भारतीय क्रिकेट मैच देखने जाती है और भारतीय टीम का समर्थन करती है। उसने साड़ी, लहंगा, चूड़ीदार सहित कई भारतीय परिधान पहने हैं और उनके फोटोशूट और वीडियोशूट करवाकर सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

 

View post on Instagram
 

 

सोशल मीडिया पर कमेंट का आया बाढ़

इस पर कई लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। केरल, चेन्नई, मदुरै, बेंगलुरु, पंजाबी, मुंबई, मलयाली, हैदराबाद आदि के युवकों ने अपनी जगहों का नाम लिखकर कमेंट किया है। एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि मुझे तुम्हारी ज़रूरत नहीं है, मुझे एक पारंपरिक भारतीय लड़की ज़्यादा पसंद आएगी। इस पर रेडियो जॉकी परीक्षित ने कमेंट किया कि मैं आपकी मांग भारतीय युवकों के सामने रखूंगा।

और पढ़ें:पोर्न..अनेचुरल सेक्स, पति ने बेटे के सामने पत्नी की कर दी हत्या, मां से शिकायत करना पड़ा महंगा