Parenting Tips: छोटे बच्चों का अपने माता-पिता के साथ सोना काफी आम बात है। हर माता-पिता अपने बच्चे का ख्याल रखने और उनके साथ अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक निश्चित उम्र तक उसे अपने साथ सुलाते हैं। जब बच्चे अपने माता-पिता के साथ सोते हैं, तो वे भावनात्मक रूप से उनसे बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं। अगर आपका बच्चा 10 साल से कम उम्र का है, तभी आपको उसे अपने साथ सुलाना चाहिए, लेकिन अगर वह 10 साल से ज्यादा का है, तो आपको उसे कभी भी अपने साथ नहीं सुलाना चाहिए। जब ​​आप उसे इस उम्र के बाद भी अपने साथ सुलाते हैं, तो इससे उसके मानसिक विकास पर काफी बुरा असर पड़ता है। आज का यह लेख उन माता-पिता के लिए काफी उपयोगी होने वाला है, जो अपने बच्चे को बड़े हो जाने के बाद भी अपने साथ सुलाते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको एक निश्चित उम्र के बाद अपने बच्चे को अपने साथ क्यों नहीं सुलाना चाहिए। आखिर ऐसा करने से उसे क्या नुकसान हो सकता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

ये भी पढ़ें- Parenting Tips: बेटों के लिए उनकी मां क्यों होती हैं खास? जानिए बड़ी वजह

आत्मविश्वास कम होता है

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा जीवन में आगे बढ़े, तो उसके लिए आत्मविश्वास का होना बहुत जरूरी है। जब आप अपने बच्चे को बड़े होने के बाद भी अपने साथ सुलाते हैं, तो उसमें आत्मविश्वास पैदा नहीं होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे में आत्मविश्वास पैदा हो, तो उसे अलग कमरा और बिस्तर दें। अगर आपका बच्चा बड़ा हो गया है, तो उसे अकेले सोने के लिए प्रेरित करें। ऐसा करने से उसे अकेले सोने में डर नहीं लगेगा और वह आत्मविश्वास से भी भरा रहेगा।

ये भी पढ़ें- बच्चे की खुशहाली के लिए इन 7 को-पेरेंटिंग गलतियों से बचें!

मन में बना रहता है डर

अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे के मन से सारे डर दूर हो जाएं, तो आपको उसे अकेले सोने के लिए प्रेरित करना चाहिए। जब ​​बच्चे आपके साथ सोते हैं, तो उन्हें सुरक्षा की भावना का अनुभव होता है, जिसके कारण उनके मन से डर दूर होने में काफी समय लगता है। वहीं, जब बच्चा अकेले सोता है, तो उसके मन से अकेलेपन का डर दूर हो जाता है। ऐसा होने पर आपका बच्चा और मजबूत हो जाता है।

ये भी पढ़ें- कहीं आपका बेस्ट फ्रेंड घटिया इंसानों की लिस्ट में तो नहीं? ऐसे करें पता

प्राइवेसी की समझ नहीं

बच्चे दस साल की उम्र के बाद प्राइवेसी को समझने लगते हैं। वे हर चीज पर ध्यान देने लगते हैं और चीजें उनके दिमाग में आने लगती हैं। यही वजह है कि जब आप उन्हें दस साल की उम्र के बाद भी अपने साथ सुलाते हैं, तो उन्हें प्राइवेसी समझ में नहीं आती है। गोपनीयता के महत्व को समझने के लिए आपको उन्हें अकेले सुलाना शुरू करना चाहिए।