- Home
- Lifestyle
- Relationship
- PHOTOS:कियारा ने अपने बहन के चेहरे पर दिया ऐसा दाग, जिसे मेकअप से नहीं कभी छुपाती
PHOTOS:कियारा ने अपने बहन के चेहरे पर दिया ऐसा दाग, जिसे मेकअप से नहीं कभी छुपाती
रिलेशनशिप डेस्क. एक लड़की के चेहरे पर उसकी बहन ने ऐसा मार्क यानी निशान दिया जिसे वो कभी मेकअप से नहीं छुपाती है। ये निशान उसे उसकी बहन से जोड़ता है। कहानी लैक्सी वॉलकर (Lexi Walker) और उसकी बहन कियारा (Kiara) की है।
| Published : Feb 05 2023, 03:26 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
जब इंसान जन्म लेता है तो उसके शरीर पर कहीं ना कहीं बर्थमार्क जरूर होता है। कुछ लोगों में यह नजर नहीं आता है तो कुछ लोगों में यह निशान ऐसी जगह पर होता है जिसे साफ तौर पर देखा जा सकता है। ऐसा ही बर्थमार्क कियारा ने अपनी बहन के चेहरे पर दे दिया। इस मार्क को लैक्सी ने कभी छुपाने की कोशिश नहीं की।
दरअसल, कियारा और लैक्सी जुड़वा बहनें हैं। दोनों की उम्र 18 साल है। टिक टॉक पर लैक्सी ने अपने बर्थ मार्क का जिक्र किया है। जो अब वायरल हो रहा है। लेसी के चेहरे पर बना बर्थमार्क किसी बच्चे के पैर के निशान जैसा है। जो उनकी बहन ने मां के गर्भ में ही दिया है।
लैक्सी के गाल पर एक निशान है जो बच्चे के पैर के आकार का है। वो इस निशान से बहुत प्यार करती हैं। इसकी वजह से ना तो कभी सर्जरी के जरिए इसे हटाने की कोशिश की और ना ही मेकअप से इसे छुपाती हैं। कनाडा के किपलिंग में रहने वाली लेसी बताती हैं कि जब वो मां के गर्भ में थी तब कियारा ने ये निशान उन्हें दिया।
कियारा का पैर लैक्सी के गाल पर शिफ्ट हो गया था। जिससे खून का दबाव अलग तरह से पड़ा। जिससे उसके चेहरे पर कियारा के पैर के निशान बन गए। इस बर्थ मार्क की वजह से ही दोनों बहनें अलग दिखती हैं। नहीं तो दोनों बिल्कुल एक जैसी ही लगती हैं।
लैक्सी बताती हैं कि ये निशान दोनों बहनों को एक साथ जोड़ता है। वो एक दूसरे को बहुत प्यार करती हैं। बेस्ट फ्रेंड्स की तरह रहती हैं। लैक्सी बताती हैं कि अक्सर लोग उनके गाल पर पड़े निशान के बारे में पूछते हैं। जब वो पूरी स्टोरी उन्हें बताती हैं तो सामने वाले को बड़ा अजीब लगता है। लेकिन उन्हें ये दाग पसंद हैं। टिकटॉक पर कहानी साझा करते हुए, लेक्सी ने वीडियो पर 11.5 मिलियन से अधिक बार देखा गया। लोगों उनकी स्टोरी को काफी पसंद कर रहे हैं।
और पढ़ें:
प्रिंस हैरी की वर्जिनिटी लेने वाली महिला आई सामने, बोलीं-SEX के वो 5 मिनट...
ससुर ने बहू के साथ की छेड़खानी! तो गुस्से में बेटे ने दी मौत और कर दिया दफन