सार
रिलेशनशिप डेस्क. अक्सर हम नादानी में कुछ ऐसा कर बैठते हैं जिसका पछतावा ताउम्र होता है। जवानी के जोश में हम रिश्ते की मर्यादा भी भूल जाते हैं। ऐसी ही एक कहानी डोनल (बदला हुआ नाम) की है। जो फैंटेसी के लिए अपनी गर्लफ्रेंड से कुछ ऐसा काम कराने लगा जो काफी गलत है। आइए जानते हैं पूरी कहानी और एक्सपर्ट की क्या राय है।
32 साल के डोनल की गर्लफ्रेंड 27 साल की है। दोनों करीब 2 साल से साथ में हैं। डोनल बताता हैं कि कुछ महीने पहले मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को उसके दोस्त के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। मुझे दोस्तों के साथ बाहर जाना था, लेकिन मैं जल्दी घर लौट आया। मैं इस बात से खुश था कि मैं जल्दी घर लौट आया हूं और गर्लफ्रेंड के साथ अच्छा वक्त गुजारूंगा। लेकिन जैसे ही बेडरुम में गया वो दूसरे पुरुष के साथ हमबिस्तर हो रही थीं। यह मेरे लिए झटका था। लेकिन मैं गुस्सा होने या दुखी होने की बजाय खुद को उत्तेजित महसूस किया।
डोनल आगे बताते हैं कि मेरी गर्लफ्रेंड इस गलती के लिए माफी मांगने लगी। दोबारा ऐसा कुछ नहीं करने के लिए प्रॉमिस किया। कुछ हफ्तों बाद मैंने उससे कबूल किया कि यह मुझे वास्तव में उत्तेजित कर गया था। मैंने कहा कि अगर वह चाहती है तो वह दूसरे पुरुषों से मिल सकती है - बशर्ते कि मैं देख सकूं। चूंकि वो मुझे छोड़ना नहीं चाहती थी इसलिए मां गई।
पहली बार जब वह किसी लड़के को घर लाई तो वह नर्वस थी। लेकिन जब उसने देखा कि मैं कितना उत्तेजित था, तो वह सहज हो गई और उसने इसका आनंद लिया। इसके बाद हमारे रिश्ते का सबसे अच्छा सेक्स हुआ।तब से लेकर अबतक हमने कई बार ऐसा किया। लेकिन अब मुझे चिंता हो रही है कि यह सामान्य नहीं हैं। डर है कि हम अंतत अलग हो जाएंगे। मैं कभी अपने पारंपरिक रिश्ते में वापस नहीं लौट पाऊंगा।क्या मुझे चिंतित होना चाहिए या क्या यह ठीक है कि मैं अपनी इस फैंटेसी को जी रहा हूं?
एक्सपर्ट की राय-ककॉल्डिंग" (जब पार्टनर को दूसरे के साथ सेक्स करते देखना) फैंटेसी आश्चर्यजनक रूप से आम है। कई पुरुष इस बारे में फैंटेसी करते हैं कि उनकी पार्टनर दूसरे पुरुषों के साथ संबंध बनाएं और कुछ लोग आपकी तरह इसे असल में जीते भी हैं। लेकिन नैतिकता के पैमाने पर यह बिल्कुल गलत है। इसलिए आपका इस पर विचार करना सही है। आपको इस फैंटेसी लाइफ से तुरंत बाहर निकलना चाहिए। गर्लफ्रेंड से आपको अपनी चिंताओं पर बात करनी चाहिए और तय करना चाहिए कि आगे क्या करना है।एक-दूसरे की सीमाओं का सम्मान करना और लगातार संवाद बनाए रखना महत्वपूर्ण है।
(ब्लैक डायरी एशियानेट की एक ऐसी सीरीज है,जिसमें हम रिश्तों से जुड़े राज,समस्या के बारे में बताते हैं जिसे खुलकर लोग बता नहीं पाते हैं। इस सीरीज के माध्यम से जो लोग हमें अपनी कहानी बताते हैं, हम उनका नाम बदलकर आप तक लेकर आते हैं। इसके साथ एक्सपर्ट की राय भी देते हैं, ताकि समस्या का निदान हो सके।ब्लैक डायरी में सभी तस्वीरें सांकेतिक होती हैं। )