MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • धर्म
  • वीडियो
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Relationship
  • Relationship Goals:अनुष्का और विराट से सीखें, रिश्ते को कैसे करना है 100 टका मजबूत

Relationship Goals:अनुष्का और विराट से सीखें, रिश्ते को कैसे करना है 100 टका मजबूत

Relationship Goals: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के 7 साल हो चुके हैं। बावजूद ये कपल एक दूसरे के प्यार में डूब नजर आते हैं। आइए जानते हैं अदाकारा के जन्मदिन पर इनके मजबूत रिश्ते का राज क्या है। 

3 Min read
Nitu Kumari
Published : May 01 2025, 07:26 AM IST | Updated : May 01 2025, 01:03 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Image Credit : instagram

6 महीने में 21 दिन की मुलाकात

आज के दौर में जब पति-पत्नी दोनों वर्किंग होते हैं तो उनके पास एक दूसरे के लिए समय नहीं होता है। इस दौर से विराट और अनुष्का भी गुजरना पड़ा था। एक इंटरव्यू में अनुष्का ने बताया था कि शादी की शुरुआती 6 महीने में उन्होंने विराट के साथ सिर्फ 21 दिन ही गुजार पाई थीं। वो बताती हैं कि हम दोनों अपने काम से एक ही वक्त में बहुत ही कम फ्री हो पाते थे।

27
Image Credit : instagram

एक दूसरे से मिलने के लिए करते थे स्ट्रगल

जब वो फ्री होता था तो मैं काम कर रही होती थीं। ऐसे में जब मैं उनके पास जाती या वो मेरे पास आते हैं तब हम वेकेशन पर नहीं होते। हम दोनों ही इससे स्ट्रगल करते रहते हैं कि कम से कम एक वक्त का खाना साथ में बैठ कर खा सकें। लेकिन हम इसी में खुशी तलाश लेते हैं। अनुष्का की बातों को जानकर समझ सकते हैं कि दोनों के पास एक दूसरे के लिए जितना वक्त होता है वो उतने में ही खुश होते हैं अच्छा वक्त गुजारते हैं।

Related Articles

सुपरहिट डेब्यू, तीन 500 करोड़ी फ़िल्में दीं, अब 7 साल से पर्दे से गायब!
सुपरहिट डेब्यू, तीन 500 करोड़ी फ़िल्में दीं, अब 7 साल से पर्दे से गायब!
भारत छोड़ क्या लंदन शिफ्ट हो जाएंगे विराट और अनुष्का? सामने आई चौंकाने वाली वजह
भारत छोड़ क्या लंदन शिफ्ट हो जाएंगे विराट और अनुष्का? सामने आई चौंकाने वाली वजह
37
Image Credit : instagram

अंडरस्टैंडिंग जरूरी है

आमतौर पर दूसरे कपल में इस बात को लेकर लड़ाई-झगड़े शुरू हो जाते हैं। लेकिन विराट और अनुष्का की आपसी अंडरस्टैंडिंग बहुत अच्छी है। वो दोनों एक दूसरे के परेशानी को समझते हैं और काम का सम्मान करते हैं। आप भी विराट-अनुष्‍का की रिलेशनशिप को मजबूत बनाने वाली इस बात अपनी लाइफ में अप्लाई कर सकते हैं।

47
Image Credit : instagram

अनुष्का उनकी लाइफ है

विराट कोहली कई बार इंटरव्यू में बता चुके हैं कि जब से अनुष्का उनकी लाइफ में आई तब से जिंदगी देखने का नजरिया बदल गया है। वो बहुत ज्यादा अंडरस्टैंडिंग हैं। मैं उससे सीख पाया हूं कि कैसे आप किसी को खुश कर सकते हैं। अनुष्का छोटे-छोटे चीजों में हैप्पी हो जाती है।उसे महंगे गिफ्ट नहीं चाहिए होता है वो छोटी सी ड्राइव से ज्यादा खुश हो जाती है। छोटी-छोटी बातों को भूलकर लाइफ को जीना आना चाहिए। एक दूसरे के साथ बेहतरीन वक्त गुजारना चाहिए। ये चीज भी आप इस कपल से सीख सकते हैं।

57
Image Credit : instagram

पति के साथ हर वक्त खड़ी रहती हैं अनुष्का

अनुष्का विराट के साथ हर कदम पर खड़ी रहती हैं। वो मैदान में उनके लिए चियर करती दिखाई देती हैं। उनके उतार चढ़ाव के साथ खड़ी रहती है। कई बार उन्हें ट्रोल भी किया जाता है। लेकिन वो उनके साथ मजबूत पिलर की तरह खड़ी रहती हैं। वहीं शूटिंग के दौरान विराट अनुष्का से मिलने पहुंच जाते हैं।

67
Image Credit : instagram

वर्क और लाइफ को बैलेंस करना जरूरी

एक इंटरव्यू में अनुष्का ने बताया था कि शादी के बाद हर किसी की जिम्‍मेदारियां बढ़ जाती हैं। आजकल लड़कियां शादी के बाद अपनी जॉब या फ्रोफेशन को नहीं छोड़तीं और यह एक अच्‍छी बात है। मगर ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप अपनी वर्क लाइफ और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बना कर रखें। विराट अनुष्का के काम में भी हाथ बंटाते हैं। उनके काम का सम्मान करते हैं। अनुष्का और विराट से आप यह सीख सकते हैं कि पार्टनर के साथ कैसे हर खड़े रह सकते हैं। प्रोफेशनल चीजों का भी सम्मान करें।

77
Image Credit : instagram

रिलेशनशिप में सीख

विराट और अनुष्का हमें यह सिखाते हैं कि मजबूत रिश्तों की बुनियाद आपसी समझ, सम्मान और छोटे-छोटे पलों की अहमियत पर होती है। अगर आपके पास ज़्यादा समय नहीं है, तो भी अपने पार्टनर के लिए थोड़ा सा सच्चा वक्त और भावनात्मक जुड़ाव बहुत कुछ बदल सकता है।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
 
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved