सार
Happy Marriage: शादी उम्र जीवनभर का सफर होता है और इसमें रोमांच को बनाए रखने के लिए प्रेम से अधिक चीजों की जरूरत पड़ती है। तो चलिए जानते हैं कैसे अपनी शादी को ताउम्र सफल बना सकते हैं कुछ गलतियों को सुधार कर।
Relationship Goals: ताउम्र एक दूसरे के साथ चलने का नाम शादी है। यह एक खूबसूरत जर्नी में से एक है। लेकिन कई बार यह जर्नी प्यार रहने के बावजूद भी नीरस होने लगती है, दूरियां आने लगती है। तो सवाल है कि शादी को खुशहाल बनाए रखने के लिए प्यार के अलावा किन-किन चीजों की जरूरत होती है। कौन-कौन सी गलतियों को शादी में नहीं करना चाहिए। तो चलिए हम आपको यहां बताते हैं 8 ऐसे कॉमन मिस्टेक (Common Marriage Mistakes)शादी में हम करते हैं।
1. प्यार के साथ-साथ दोस्ती वाला संबंध बनाए रखना
अक्सर हम शादी के बाद पति-पत्नी का रिश्ता निभाने लगते हैं। पार्टनर के साथ दोस्त जैसा बिहेव नहीं करते हैं। शादी को रोमांचकारी बनाए रखने के लिए प्यार के साथ-साथ दोस्ती का होना भी जरूरी है।हंसी-मजाक करें, अपने राज़ साझा करें और एक ऐसा रिश्ता बनाएं जिसमें दोस्ती भी शामिल हो। जब रोमांस थोड़ा फीका पड़ता है, तो दोस्ती आपके रिश्ते को मजबूत बनाए रखती है।
2. ज्यादा अधिकार ना जताएं
शादी का मतलब ये नहीं होता है कि आप एक दूसरे पर ज्यादा अधिकार जताएं। जरूरत से ज्यादा पजेसिवनेस रिश्ते में घुटन पैदा कर सकता है। शादी में भरोसा सबसे अहम होता है। अपने जीवनसाथी को बढ़ने का मौका दें उसपर विश्वास करें।
3. बातचीत का दामन ना छोड़े
शादी के शुरुआत में कपल एक दूसरे से खूब बात करते हैं। लेकिन धीरे-धीरे बातचीत कम होने लगती है। जिससे रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं। भावनाओं को दबाने या मुश्किल विषयों से बचने से समस्याएं और बढ़ सकती हैं। अपनी खुशियों और चिंताओं को साझा करें और अपने साथी को ध्यान से सुनें। यह रिश्ते में मजबूती और भावनात्मक नज़दीकी लाता है।
4. थैक्यू-सॉरी बोलना ना छोड़े
अक्सर शादी में हम पार्टनर की छोटी-छोटी कोशिशों को नजरअंदाज कर देते हैं। हम ना तो उन्हें थैक्यू बोलते हैं और ना ही कोई गलती होने पर सॉरी। अगर हम प्यार से ये दोनों शब्द जीवनसाथी से बोलें तो रिश्ते कभी भी खराब नहीं होता है। आभार जताने से रिश्ते में सम्मान और प्यार बना रहता है।
5. एक-दूसरे के लिए समय निकालें
व्यस्त जीवनशैली की वजह से कई बार कपल्स एक-दूसरे को समय नहीं दे पाते। लेकिन शादी को खुशहाल बनाए रखने के लिए साथ में क्वालिटी टाइम बिताना जरूरी है। चाहे वो मूवी नाइट हो, डिनर डेट हो, या कोई सफर हो। साथ में वक्त जरूर गुजारें।
6. खुद की देखभाल भी जरूरी है
अपने पार्टनर की देखभाल करना अच्छा है, लेकिन खुद की अनदेखी करना सही नहीं। शादी के बाद अक्सर हम खुद की देखभाल करना छोड़ देते हैं। खुद को खूबसूत बनाकर रखें, तभी पार्टनर का अट्रैक्शन बना रहेगा। इसके साथ ही खुद सज संवकर रहेंगी तो खुश रहेंगी और रिश्ते में पॉजिटिविटी बनी रहेगी।
7. झगड़ों को सही तरीके से सुलझाएं
झगड़ों से बचने की बजाय उन्हें सही तरीके से सुलझाना जरूरी है। जब भी कोई मतभेद हो, शांत रहकर बातचीत करें, अपने विचारों को विनम्रता से रखें और मिलकर हल निकालें। स्वस्थ बहस और समझदारी से हल निकाला गया झगड़ा रिश्ते को और मजबूत बनाता है।
8. एक-दूसरे की व्यक्तिगत सीमाओं का सम्मान करें
शादी का मतलब यह नहीं कि हर चीज़ साझा करनी ही होगी। हर इंसान की कुछ व्यक्तिगत सीमाएं होती हैं, जिन्हें समझना और सम्मान देना जरूरी है। अपने पार्टनर को उनके शौक पूरे करने दें और उन्हें स्वतंत्रता दें, इससे आपका रिश्ता बैलेंस और स्ट्रॉग रहेगा।