सार
Practical skills for kids:पिता, बेटे के पहले हीरो होते हैं। ये 5 बातें सिखाकर पिता अपने बेटे को आत्मनिर्भर, ईमानदार और संस्कारी बना सकते हैं, जिससे उनका भविष्य उज्जवल बने।
एक पिता अपने बेटे का पहला हीरो और रोल मॉडल होता है। बेटे हर समय अपने पिता को CCTV कैमरे की तरह देखते हैं और उन्हें देख-देखकर चीजें सीखते हैं कि जीवन कैसे जिया जाए। इसलिए, अगर पिता अच्छी आदतें अपनाते हैं और बेटे को सही चीजें सिखाते हैं, तो बेटा भी उसे जल्दी अपनाता है। यहाँ 5 महत्वपूर्ण बातें दी गई हैं, जो हर पिता को अपने बेटे को जरूर सिखानी चाहिए।
बेसिक लाइफ स्किल्स सिखाना
- बेटे को छोटी-छोटी जिम्मेदारियां सिखाना बहुत जरूरी है।
- जैसे खुद के कपड़े पहनना, जूते के फीते बांधना, अपना बैग संभालना आदि।
- जब पिता धीरे-धीरे बेटे को ये आदतें सिखाते हैं, तो बच्चा जल्दी सीखता है और आत्मनिर्भर (self-dependent) बनता है।
- इससे बेटे में आत्मविश्वास बढ़ता है और वह भविष्य में किसी पर निर्भर नहीं रहता।
इसे भी पढ़ें: बच्चों से ये 8 Rule फॉलो करवाना पिता की जिम्मेदारी,दुलार मिलेगा भर-भर के
सच बोलने की आदत डालना
- बच्चों को सिखाएं कि झूठ बोलना केवल समस्याओं को बढ़ाता है, जबकि सच बोलने से चीजें सुलझती हैं।
- अगर बेटा कोई गलती करे, तो उसे डांटने के बजाय समझाएं कि सच बोलना हमेशा सही होता है।
- जब पिता खुद ईमानदारी से बात करते हैं और सच्चाई के साथ खड़े रहते हैं, तो बेटा भी यही आदत सीखता है।
- यह आदत भविष्य में बेटे को एक ईमानदार और भरोसेमंद इंसान बनाएगी।
गुस्से में शांत रहना सीखना
- जब कोई गुस्से में हो, तो चीखने-चिल्लाने के बजाय शांत रहना सबसे अच्छा उपाय होता है।
- बेटे को समझाएं कि गुस्सा हर समस्या का हल नहीं है, बल्कि यह चीजों को और बिगाड़ सकता है।
- खुद उदाहरण बनें – अगर आप किसी समस्या पर शांत रहते हैं और सही फैसला लेते हैं, तो बेटा भी यही सीखेगा।
बेसिक मैनर्स सिखाना
- बेटा अगर अच्छे संस्कारोंसे भरा हुआ होगा, तो वह हर जगह सम्मान पाएगा।
- उसे "प्लीज", "थैंक यू", "सॉरी", "एक्सक्यूज मी" जैसे शब्दों का सही तरीके से उपयोग करना सिखाएं।
- अगर वह किसी से कुछ उधार लेता है, तो समय पर लौटाने की आदत डालें।
- बड़ों की इज्जत करना, दूसरों की मदद करना और सभ्य व्यवहार करना यह सब सीखना बहुत जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: 10 साल से पहले बच्चों को सिखाएं ये 5 जरूरी Life Skills, फ्यूचर में आएंगे काम
हेल्थ और फिटनेस का ध्यान रखना
- स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन बसता है, इसलिए बेटे को बचपन से ही स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक बनाना जरूरी है।
- अगर पिता व्यायाम करते हैं, सही खान-पान पर ध्यान देते हैं और खुद फिट रहते हैं, तो बेटा भी इसे अपनाएगा।
- फास्ट फूड से दूरी बनाना, हेल्दी खाना खाना, रोजाना वर्कआउट करना और एक्टिव रहना ये आदतें जरूरी हैं।
- बच्चे जो घर में देखते हैं, वही सीखते हैं, इसलिए पिता को खुद एक उदाहरण बनना चाहिए।