विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस हर साल 7 जून को मनाया जाता है। यह दिन सुरक्षित और स्वस्थ भोजन के महत्व पर ज़ोर देता है और खाद्य जनित बीमारियों से बचाव के उपायों पर प्रकाश डालता है।

World Food Safety Day 2025: हर साल 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day) मनाया जाता है ताकि लोगों में स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा सके। यह दिन इस बात की याद दिलाता है कि स्वस्थ जीवन के लिए सुरक्षित भोजन कितना जरूरी है। अगर इंसान स्वस्थ और सुरक्षित भोजन न करे तो उसे स्वास्थ्य संबंधि कई तरह की समस्या आ सकती है। इंसान को जीने के लिए जितना जरूरी हवा और पानी है उतना ही स्वस्थ और साफ सुथरा बोजन जरूरी है, इसलिए हर साल भोजन के लिए सुरक्षा को बढ़ाने के लिए यह दिन मनाया जाता है।

थीम (Theme) – 2025

"Food Safety: Science in Action." (खाद्य सुरक्षा: विज्ञान की क्रियाशीलता)

"खाद्य सुरक्षा: विज्ञान की क्रियाशीलता।" यह इस बात पर जोर देता है कि विज्ञान किस तरह से फूड रिलेटेड संक्रमणों को रोकने में मदद कर सकता है। 2025 के विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का विषय इस बात पर प्रकाश डालता है कि किस तरह से नवाचार, डेटा और रिसर्च खाद्य संबंधि जोखिम की पहचान, स्वच्छता संबंधी ट्रेडिशन और हमारे द्वारा खाए जाने वाले भोजन की सुरक्षा में मदद करते हैं।

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस इतिहास (History)

  • 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 7 जून को World Food Safety Day के रूप में मान्यता दी।
  • WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) और FAO (खाद्य एवं कृषि संगठन) ने मिलकर इसकी पहल की।
  • पहला आधिकारिक विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 7 जून 2019 को मनाया गया।

WHO के अनुसार हर साल खराब भोजन खाने के कारण 60 करोड़ से ज्यादा लोग बिमार पड़ते हैं, जिसमें 4 लाख से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो जाती है। इसलिए इस दिन को मनाया जाता है कि भोजन के प्रति स्वछता और शुद्धता कितना जरूरी है।

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस महत्व (Significance)

  • हर साल दुनिया में लगभग 60 करोड़ लोग असुरक्षित भोजन के कारण बीमार पड़ते हैं।
  • 4 लाख से अधिक लोगों की मृत्यु सालाना दूषित भोजन की वजह से होती है।

यह दिन जागरूकता फैलाता है कि –

  • खाद्य उत्पादकों से लेकर उपभोक्ता तक हर कोई जिम्मेदार है।
  • सही भंडारण, सफाई और पकाने की प्रक्रिया अपनाना बेहद जरूरी है, जिससे भोजन संबंधि कारणों से इंसानों की मृत्यु दर को कम किया जा सके।
  • खाद्य मानकों का पालन करना न केवल स्वास्थ्य बल्कि वैश्विक व्यापार के लिए भी जरूरी है।

कैसे मना सकते हैं World Food Safety Day?

  • घर में साफ-सुथरा खाना बनाएं और दूसरों को भी जागरूक करें।
  • बच्चों को हैंडवॉश और खाने की सफाई के बारे में सिखाएं।
  • सोशल मीडिया पर #WorldFoodSafetyDay हैशटैग के साथ जानकारी शेयर करें।
  • स्कूल, कॉलेज, और ऑफिस में फूड सेफ्टी वर्कशॉप आयोजित करें।