MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • मिलिए 108 Kg के हेड कांस्टेबल से जो बन गए हैं फिटनेस आइकन, डेढ़ किलो चिकन और 20 अंडे है रोज का डाइट

मिलिए 108 Kg के हेड कांस्टेबल से जो बन गए हैं फिटनेस आइकन, डेढ़ किलो चिकन और 20 अंडे है रोज का डाइट

लाइफस्टाइल डेस्क : 16 का डोला 46 की छाती नहीं बल्कि दिल्ली के एक हेड कांस्टेबल का 21 इंच का डोला और 58 इंच की छाती हैं। नरेंद्र यादव नाम के ये कॉन्स्टेबल पेशेवर बॉडी बिल्डरों को भी मात देते हैं आइए आपको दिखाते हैं उनकी धांसू तस्वीरें...

Deepali Virk | Published : Feb 03 2023, 11:14 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image
Image Credit : Instagram

भारत में कई ऐसे पुलिस अफसर है, जो अपने काम के साथ अपनी फिजिक के लिए भी जाने जाते हैं। उन्हीं में से एक हैं दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल नरेंद्र यादव। जो अपनी अविश्वसनीय फिटनेस और अपने फौलाद जैसे शरीर के लिए जाने जाते हैं।

28
Asianet Image
Image Credit : Instagram

नरेंद्र यादव की लंबाई 5 फुट 8 इंच है और उनका वजन 108 किलो है। उनकी फिजिक को देखकर टेंपरेचर बढ़ जाता है। उनके बाइसेप्स 21 इंच के, छाती 58 इंच की और कमर 34 इंच की है।

38
Asianet Image
Image Credit : Instagram

स्टाइल के मामले में नरेंद्र यादव का कोई जवाब नहीं है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है। इंस्टाग्राम पर उनके 254K फॉलोअर्स हैं, जिनके लिए वह अपनी शानदार तस्वीरों के साथ ही अपनी फिटनेस जर्नी भी शेयर करते रहते हैं।

48
Asianet Image
Image Credit : Instagram

नरेंद्र यादव कि वर्कआउट रूटीन की बात करें तो वह अपने दिन की शुरुआत आधे घंटे के कार्डियो सेशन से करते हैं। उसके बाद 2 से ढाई घंटे जिम में हैवी वर्क आउट करते हैं। वह 1 दिन में केवल एक बॉडी पार्ट की एक्सरसाइज करते हैं और मांसपेशियों की रिकवरी के लिए बाद में स्ट्रेचिंग करते हैं।

58
Asianet Image
Image Credit : Instagram

नरेंद्र यादव अपनी फिटनेस को मेंटेन रखने के लिए सिर्फ इंटेंस वर्कआउट ही नहीं करते बल्कि अपनी डाइट का भी बहुत ध्यान रखते हैं। वह अपनी डाइट में 5000 कैलोरी का  सेवन करते हैं। जिसे वह तीन से चार बार में लेते हैं। वह 1 दिन में 6 बार खाना खाते हैं। जिसमें डेढ़ किलो चिकन, 20 अंडे, चार चम्मच व्हे प्रोटीन, 10 रोटियां और एक पैकेट ब्रेड शामिल होता है।

68
Asianet Image
Image Credit : Instagram

अपनी फिटनेस जर्नी की बात करते हुए नरेंद्र यादव बताते हैं कि 2009 में एक शौक के रूप में उन्होंने फिटनेस जर्नी शुरू की और थोड़े ही समय में वो फिटनेस आइकन बन गए। 2018 और 2019 में उन्होंने दो बार मिस्टर इंडिया, दो बार नॉर्थ इंडिया और दो बार मिस्टर दिल्ली का खिताब अपने नाम किया।

78
Asianet Image
Image Credit : Instagram

हालांकि, अपने हैवी शरीर के कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। नरेंद्र बताते हैं कि भारी वजन, चौड़ी छाती और 21 इंच के बाइसेप्स होने के कारण उन्हें अपनी वर्दी और शर्ट उतारने में परेशानी होती है।

88
Asianet Image
Image Credit : Instagram

वाकई, नरेंद्र यादव की फिटनेस जर्नी हम सबके लिए ही प्रेरणा है। उन्होंने दिखाया कि लग्न और कड़ी मेहनत से इंसान कुछ भी हासिल कर सकता है। भले ही पुलिस फोर्स में रहकर उन्हें 12 से 15 घंटे नौकरी करनी पड़ती है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया और आज ऐसा फौलाद सा शरीर बना लिया, जिसे देखकर दुश्मनों की रूह भी कांप जाती है।

Deepali Virk
About the Author
Deepali Virk
दीपाली अगस्त 2020 से Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। उनके पास डबल मास्टर डिग्री है- एक पत्रकारिता में और दूसरी एमबीए एचआर और मार्केटिंग में। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी तैयार करने में विशेषज्ञता के साथ, उन्होंने खुद को एक बहुमुखी और अनुभवी लेखिका के रूप में स्थापित किया है। 2015 से पत्रकारिता में सक्रिय। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य जैसे प्रतिष्ठित संगठनों में काम का अनुभव। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories