MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • पैसा, रिश्ता और हेल्थ, तीनों आएगा पटरी पर, घर के इस दिशा में रखें कछुआ

पैसा, रिश्ता और हेल्थ, तीनों आएगा पटरी पर, घर के इस दिशा में रखें कछुआ

World Turtle Day 2025: वास्तु के अनुसार घर में कछुआ रखने से स्वास्थ्य, धन और रिश्तों में स्थिरता आती है। जानिए कछुए का सही रंग, दिशा और फ़ायदे।

Chanchal Thakur | Published : May 23 2025, 07:13 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image
Image Credit : Social media

पूजा घर में पूजा के लिए हो या लीविंग रूम में शो के लिए आजकल लोगों के घरों में कछुआ देखने को जरूर मिल जाएगा। ये कछुआ आपको भले ही साधारण लगे लेकिन वास्तु और अध्यात्म की नजर से ये स्थिरता का प्रतीक है। अगर आपके जीवन में स्वास्थ्य, पैसा और रिश्ता ये तीन चीज स्थिर नहीं है, तो आप बहुत ज्यादा परेशान हो सकते हैं। ऐसे में World Turtle Day के मौके पर जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार कछुए को घर में रखने के सही स्थान, रंग, दिशा और फायदे। अगर आप भी घर में कछुआ रखते हैं या रखने की सोच रहे हैं, तो ये जानकारी आपके बहुत काम आएगी।

वास्तु अनुसार कछुआ रखने के सही तरीके और दिशा

25
Asianet Image
Image Credit : Social media

रिलेशनशिप में स्थिरता के लिए कछुआ की फैमिली रखें

  • अगर पर्सनल रिलेशनशिप या मैरिड लाइफ में अस्थिरता है, तो एक अकेला कछुआ न रखें।
  • उसके साथ उसका साथी (partner turtle) या छोटे-बड़े कछुओं का परिवार रखें।
  • इसके लिए पीतल (Brass) का कछुआ चुने और इसे दक्षिण-पश्चिम (South-West) दिशा में रखें।
  • इससे रिश्तों में संतुलन, स्थिरता और सामंजस्य आता है।

Related Articles

World Turtle Day 2025: जानिए कौन है दुनिया का सबसे बुज़ुर्ग कछुआ, उम्र हैरान कर देगी
World Turtle Day 2025: जानिए कौन है दुनिया का सबसे बुज़ुर्ग कछुआ, उम्र हैरान कर देगी
इस तरह का कछुआ लाएगा घर में धन-धान्य और समृद्धि की बहार
इस तरह का कछुआ लाएगा घर में धन-धान्य और समृद्धि की बहार
35
Asianet Image
Image Credit : Social media

नॉर्थ-ईस्ट में रखें ब्राउन कछुआ (ब्राउन रंग का)

  • अगर घर में किसी को हेल्थ प्रॉब्लम या लंबे समय से चल रही बीमारी हो तो, ब्राउन कलर का कछुआ उत्तर-पूर्व (North-East) दिशा में रखें।
  • इसके साथ-साथ अपनी दवाइयां भी इसी स्थान पर रखें।
  • यह सेहत में सुधार लाता है और मानसिक शांति देता है।
45
Asianet Image
Image Credit : Social media

नॉर्थ दिशा में रखें सिल्वर कछुआ

  • वास्तु एक्सपर्ट्स जय मदान के अनुसार चांदी (Silver) का कछुआ पानी में रखें और इसे उत्तर (North) दिशा में जमीन पर रखें।
  • कछुए की पूछ उत्तर दिशा की ओर होनी चाहिए, ताकि ऐसा लगे कि कछुआ उत्तर दिशा से घर में आ रहा है।
  • यह दिशा में रखा कछुआ धन, करियर और सकारात्मक ऊर्जा के लिए शुभ माना जाता है।
55
Asianet Image
Image Credit : Social media

कछुआ रखने के फायदे (Benefits of Keeping Turtle at Home)

  • घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
  • धन, करियर और अवसरों में वृद्धि होती है।
  • स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं में राहत मिलती है।
  • रिश्तों में सामंजस्य और स्थिरता आती है।
  • घर में शांति और सौहार्द बना रहता है।
  • वास्तु दोषों को दूर करने में मदद करता है।

कछुआ कहां और कैसे न रखें (Mistakes to Avoid)

  • कछुआ को फ्लश या बाथरूम के पास न रखें।
  • कभी भी टूटा या खंडित कछुआ घर में न रखें।
  • कछुआ धूलभरा या गंदा न हो, समय-समय पर साफ करें।
  • मध्य (center of house) में कछुआ रखना अशुभ हो सकता है।
  • बिना दिशा और रंग समझे कोई भी कछुआ न रखें।
Chanchal Thakur
About the Author
Chanchal Thakur
सितंबर 2024 से Asianetnews.com में कार्यरत हैं। पत्रकारिता में BA और MA की हैं, लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट और धर्म से जुड़ी खबरें बनाने में रुचि है। इसके अलावा ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में रुचि है। Asianetnews.com से पहले जागरण और अमर उजाला समेत कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। फीचर, आर्टिकल और वेबस्टोरी पर काम करने का अनुभव है। इनसे आप chanchal.singh@asianetnews.in के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। Read More...
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)
 
Recommended Stories
Top Stories