Best Solar Light for Outdoor Balcony: बिजली के बिल संग घर की खूबसूरती बनाएं रखना थोड़ी मुश्किल है। ऐसे में सस्टेंनबल विकल्प चुनते हुए सोलर हैगिंग एलईडी लाइट्स चुनें, जो न केवल मॉडर्न लुक देती हैं बल्कि बजट फ्रेंडली भी होती हैं। 

गार्डन की खूबसूरती और जगमगाहट लाइट से होती है। ये केवल रोशनी नहीं देती बल्कि पूरा लुक बदलकर रख देती हैं। आजकल वॉल और अंडरग्राउंड लाइट्स हर किसी के यहां देखने को मिल जाती है, इसलिए क्यों न बगिया को अलग तरीके से मॉडीफाई करते हुए क्लासिक लग्जरी बनाया जाए। हम लेकर आए हैं Solar Powered Hanging Led Lights, जो गार्डन से घर के आउटर एरिया डेकोरेशन के लिए बढ़िया ऑप्शन है, इन्हें जलाने के लिए बिजली के बिल की टेंशन नहीं लेनी पड़ेगी। ये ऑनलाइन-ऑफलाइन 500-2000रु तक खरीदी जा सकती हैं।

सोलर क्रैकल ग्लास जार लाइट्स

छोटे घर को रास्टिक और मॉडर्न दिखाने के लिए सोलर क्रैकल ग्लास स्टाइल बढि़या है। ये टूटे कांच जैसे टेक्चर पर आती हैं, जिससे रोशनी बिखरी हुई लगती है। साथ ही ये स्पार्कल इफेक्ट भी देती है। गार्डन में अगर छोटे-छोटे पेड़ लगे हैं तो इन हैगिंग लाइट्स को टांग दें। इसके अलावा यह बालकनी रेलिंग की मदद से लगाई जा सकते हैं। अमेजन-फ्लिपकार्ट समेत अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ये ढेरों वैरायटी में 6000-1500रु तक मिल जाएगी।

मोरक्कन मैटल सोलर लालटेन

शार्प एज और एंटिक कारीगरी पर वाली ये LED LIGHTS मोरक्कन स्टाइल से इंस्पायर्ड हैं। इन्हें बोहो-चिक लाइट भी कहा जाता है। मोरक्कन लाइट बारीक नक्काशी और लेजर कट पैटर्न पर होती हैं जो जलने पर दीवारों और जमीन पर शानदार परछाई क्रिएट करती है। घर के आउटर एरिया में ड्रीमी वाइब करते हुए इसे लगाना बेस्ट है। इसके अलावा एंट्रेस गेट और आउटडोर गार्डन के लिए भी विकल्प बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Iron Stairs & Lohe Ka Jeena: छत से लेकर बालकनी दिखेगी खास, स्टाइलिश मजबूती लोहे की सीढ़ियों के साथ

मेसन जार फेयरी लाइट्स सोलर

लंबे और मिड हाइट पेड़ों के लिए मेसन जार फेयरी लाइट्स बेस्ट ऑप्शन है। यह एक चार्मिंग मॉडर्न विंटेज स्टाइल है। इसके अंदर मौजूद छोटी Led Solar Lights जुगून जैसा अहसास देती है। आप इसे बालकनी, आउटोडर या पेड़ की टहनियों पर लटकाकर कोजी एंमिबंस क्रिएट कर सकती है।

मॉडर्न इच्ड पेंडेंट लाइट

Outdoor Solar Hanging Lights स्लीक और स्पोसिकेटेड डिजाइन पर आती हैं। ये लाइट को खूबसूरत पैटर्न में फ्लिटर करती है। आप इसे वुडन या फिर पोर्स की छत पर लगाएं। यह आउडोर स्पेस को फाइन डाइनिंग जैसा लुक देगी।

ग्लोब सोलर लालटेन लाइट

केज जैसी ये लाइट्स ग्लोब स्टाइल से इंस्पायर्ड हैं जो गार्डन को मिनिमलिस्ट और कंटेप्ररेरी लुक देने के लिए बेस्ट है। आजकल ऐसी डिजाइन्स मॉडर्न घरों में ज्यादा लोकप्रिय है। इन्हें गार्डन के वॉकिंग पाथ, या फिर फूलों के ऊपर हुक्स से लटका सकते हैं। ये आउटर एरिया को हाई-एंड आर्चिकल लुक देने में कमी नहीं रखेगा।

विंटेज कैंडल जार लालटेन

यह मिनिमिलिस्ट क्लासिक डिजाइन है जो बहुत ही एलीगेंट लगती है। इन्हें घर के एंट्रेस, कॉरिडोर या फिर गार्डन में लटकाया या जा सकता है। अगर आप गार्डन या आउटर एरिया में मेहमानों को इन्वाइट करते हैं तो उन्हें वार्म और वेलकमिंग एसमोस्टफियर देने के लिए ये बेस्ट है।

ये भी पढ़ें- Guitar Gardening Easy Ideas: म्यूजिक और हरियाली का संगम, पुराने गिटार से बनाएं मिनी गार्डन

पाइनएपल सोलर फेयरी लाइट

अनानास आकार वाली ये फयरी लाइट बहत ही क्विर्की और मॉडर्न डिजाइन है। इसकी स्पाइरल बनावट आर्टिस्टिक लुक देती हैं। इन्हें गार्डन या बालकनी के बीच-बीचों लगाएं। यह किसी भी आउटडोर पार्टी के लिए बेहतरीन स्टेटमेंट पीस का काम करेगी।

रस्टिक जार प्लांटर लाइट

Flower Mason Jar Lights नेचर इंस्पायर्ड मॉडर्न डेकोर का हिस्सा है। इसमें रोशनी और हरियाली का परफेक्ट संगम देखने को मिलता है। इन्हें आप पोर्च या बालकनी में लगा सकते हैं। यह घर के एक्सट्रियर लुक को बहुत ही फ्रेश और वाइब्रेंट बनाता है।

सोलर एलईडी लाइट्स की खासियत

  • Solar Lights आधुनिक तकनीक और डिजाइन पर की वजह से प्रीमियम लुक देती हैं
  • इनमें छोटे-छोटे पैनल लगते हैं, जो दिनभर सूरज की रोशनी से खुद को चार्ज करते हैं
  • सोलर लाइट ऑटो सेंसर से लैस होती हैं, जो दिन-रात होने पर खुद जल-बंद हो जाती है
  • ये पूरी तरह से सौर ऊर्जा पर चलती हैं, जिससे बिजली की बिल की टेंशन नहीं रहती
  • ये मॉडर्न लाइट आउटडोर एस्थेटिक के लिए बनी है जो बारिश-धूल मिट्टी में खराब नहीं होती

सोलर हैगिंग लाइट लगाने के टिप्स

चूंकि ये सोलर से चलती हैं इसलिए इन्हें ऐसी जगह लगाएं, जहां दिन में कम से कम 5-6 घंटे की सीधी धूप आती हो। ये गार्डन-बालकनी को बिना किसी तार के झंझट के लिए अल्ट्रा मॉडर्न लुक देंगी।