Veena Nagda Mehendi Art Fees: वीना नागदा Bollywood की सबसे फेमस सेलेब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट, जिनका नाम सुनते ही दिमाग में ब्राइडल ग्लैमर, बॉलीवुड वेडिंग्स और अंबानी फैमिली की भव्य शादी की झलक आ जाती है। हिना खान से लेकर आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और अंबानी फैमिली तक – सभी ने अपने खास दिन पर वीना नागदा की मेहंदी लगवाना चुना। आइए जानते हैं विस्तार से कि कौन हैं वीना नागदा, कैसे हुई उनकी शुरुआत, किन-किन सेलेब्रिटीज की ब्राइडल मेहंदी वे लगा चुकी हैं, और उनकी फीस कितनी है:
कौन हैं वीना नागदा?
वीना नागदा मुंबई की रहने वाली एक प्रतिष्ठित मेहंदी आर्टिस्ट हैं, जिन्हें "Bollywood’s Most Trusted Mehendi Artist" माना जाता है। पिछले दो दशकों से उन्होंने बॉलीवुड और अमीर घरानों में अपनी एक खास जगह बनाई है।
उनका नाम खासकर तब सुर्खियों में आया जब निता अंबानी से लेकर दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट तक की ब्राइडल मेहंदी उन्होंने ही लगाई।
कैसे हुई मेहंदी लगाने की शुरुआत?
- वीना नागदा ने मेहंदी आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत 1980 के दशक में की थी।
- शुरुआत में वे लोकल वेडिंग्स और छोटे फंक्शन में मेहंदी लगाती थीं।
- उन्हें बड़ा ब्रेक मिला करण जौहर की फिल्म "Kabhi Khushi Kabhie Gham" के सेट से, जहां उन्होंने फिल्म के लिए मेहंदी डिजाइन की थी।
- इसके बाद उनका नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री में फैलता गया।
अंबानी फैमिली से क्या है कनेक्शन?
- वीना नागदा, अंबानी फैमिली की कई ब्राइडल और फैमिली फंक्शन्स में एक्सक्लूसिव मेहंदी आर्टिस्ट रही हैं।
- ईशा अंबानी, श्लोका मेहता, और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में वीना नागदा ही मेहंदी लगाने पहुंची थीं।
- अंबानी परिवार उन्हें लगातार इवेंट्स के लिए हायर करता है, जिससे उनका नाम इंटरनेशनल लेवल तक फैला है।
वीना नागदा की फीस कितनी है?
एक इंटरव्यू में वीना नागदा ने बताया कि वह सेलेब्स के वेडिंग में जब मेहंदी लगाती हैं, तो उन्हें लाखों रुपये मिलते हैं। वीना ने बताया कि वो सेलेब्स से कोई तय फीस नहीं लेती हैं, फीस पूरी तरह से सेलेब्स के ऊपर निर्भर करता है कि वो उन्हें कितना फीस देना चाहते हैं।
वीना नागदा अपने मेहंदी के रेगुलर चार्ज के बारे में बात करते हुए बताया कि वह दुल्हनों के हाथों और पैरों में ब्राइडल मेहंदी लगाने के 3000-7000 रुपये तक चार्ज करती हैं। वहीं अगर शादी में आए हुए मेहमान मेहंदी लगवाते हैं, तो उनसे सिर्फ 25-50 रुपये तक मेहंदी लेती हैं।
वीना नागदा किन-किन सेलेब्रिटीज की ब्राइडल मेहंदी लगा चुकी हैं?
नीचे दिए गए हैं उनके कुछ फेमस क्लाइंट्स:
- सेलेब्रिटी ब्राइड
- हिना खान
- आलिया भट्ट
- कैटरीना कैफ
- दीपिका पादुकोण
- ईशा अंबानी
- श्लोका मेहता
- राधिका मर्चेंट
- करिश्मा कपूर-फैमिली फंक्शन
- करीना कपूर इंडस्ट्री फंक्शन्स
इतना ही नहीं, उन्होंने कई फिल्मों में भी लीड एक्ट्रेस को मेहंदी डिजाइन की है।
वीना नागदा क्यों हैं फेमस?
- उनका मेहंदी स्टाइल राजस्थानी और मुगल कला का मिश्रण होता है।
- मेहंदी का रंग बहुत डार्क और लंबे समय तक टिकता है।
- हर ब्राइड के लिए वे पर्सनलाइज्ड डिज़ाइन बनाती हैं।