सार

वास्तु के अनुसार मनी प्लांट और क्रासुला जैसे पौधे, लाल रबर वाला सिक्का, व्यवस्थित दहलीज और उत्तर दिशा में अलमारी रखने से धन आगमन के रास्ते खुलते हैं।

Vastu Tips: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार काम करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है, क्योंकि घर के हर हिस्से में कोई न कोई ऊर्जा होती है। वास्तु नियमों को ध्यान में रखकर काम करने से घर में आर्थिक समृद्धि और खुशहाली बढ़ती है। ऐसे में अगर आप आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान हैं तो कुछ वास्तु उपाय अपना सकते हैं। इन्हें अपनाने से घर में धन आगमन के द्वार खुलते हैं।

घर में लगाएं ये दो पौधे

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मनी प्लांट और क्रासुला का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इन दोनों पौधों को घर में लगाने से धन का आगमन होने लगता है, क्योंकि ये दोनों पौधे धन को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इन पौधों को कुबेरशी पौधा भी कहा जाता है।

ये भी पढ़ें- Jai Madaan Hair Fall Remedies: मुट्ठीभर झड़ते बालों के पीछे नजर दोष तो नहीं? ये आसान टोटका अपनाकर बचाएं अपनी खूबसूरती!

वास्तु के ये नियम अपनाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के दरवाजे पर लाल रबर वाला सिक्का लटकाना बहुत शुभ होता है। इससे घर में धन और समृद्धि आती है। इसके अलावा अपने पर्स में सिक्के और नोट एक साथ नहीं रखने चाहिए। इन्हें अलग-अलग रखना बेहतर होता है। साथ ही इस बात का भी खास ख्याल रखें कि पर्स में रखे पैसे कभी मुड़े हुए न हों।

दहलीज को व्यवस्थित रखें

ये भी पढ़ें- काले कपड़ों को बोरिंग नहीं, ट्रेंडी बनाएं! 7 आसान स्टाइलिंग टिप्स

वास्तु नियमों के अनुसार घर की दहलीज का व्यवस्थित होना बहुत जरूरी है। दहलीज कभी भी टूटी या क्षतिग्रस्त नहीं होनी चाहिए। साथ ही घर की चौखट सुंदर और मजबूत होनी चाहिए। इसके अलावा चौखट की पूजा करने से घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, जिससे घर में पैसों का ढेर लगा रहता है।

इस दिशा में रखें अलमारी

वास्तु शास्त्र में बताए गए नियम के अनुसार घर की अलमारी को सही दिशा में रखना बहुत जरूरी है। अलमारी को उत्तर दिशा में ही रखना सही रहता है, क्योंकि इस दिशा को कुबेर की दिशा माना जाता है। इससे घर में मां लक्ष्मी और कुबेर देव का आगमन बना रहता है।

ये भी पढ़ें- बच्चों के सिर से जूं का आतंक खत्म, अपनाएं ये 6 देसी नुस्खे