सार

Valentine's Day gift ideas 2025: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को क्या गिफ्ट दें, ये सोच रहे हैं? ये रहे 10 यूनिक गिफ्ट आइडियाज जो आपके पार्टनर को जरूर पसंद आएंगे।

Valentine's Day gift ideas: मोहब्बत के महीने में जिस दिन का इंतजार कपल्स को रहता है आखिर वह आ ही गया। वेलेंनटाइन वीक मनाने के बाद अब 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाएगा। अगर आप पूरे हफ्ते पार्टनर को सरप्राइज नहीं दे पाये हैं तो वेलेंटाइन डे पर कुछ यूनिक कर उन्हें इंप्रेस कर सकते हैं। दरअसल, हम आपके लिए 10 ईजी आइडियाज लाएं हैं जो गर्लफ्रेंड या फिर बॉयफ्रेंड को खूब पसंद आएंगे।

वेलेंटाइन डे के लिए गिफ्ट आइडिया (Unique Gift Ideas for Valentine's Day 2025)

1) DIY लव कूपन (DIY Love Coupons) – कम बजट में कुछ यूनिक गिफ्ट के लिए डीवाई लव कूपन बेस्ट है। इसे आप एक प्ले की तरह रखें। जहां अलग-अलग कूपन पर नाम लिखें और पार्नटर को डिसाइड करने दें और फिर उस एक्टिविटी जो एन्जॉय करें।

2) स्पॉटिफाई सॉन्ग प्लाक (Spotify Song Plaque) – आजकल सॉन्ग प्लॉक बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ज्यादा महंगा भी नहीं होता है। 500 रु के अंदर ये आराम से तैयार हो जाएगा। जहां आप एक ग्लास प्लेट पर आपके खास गाने का स्पॉटिफाई कोड छपवाएं, जिसे स्कैन करके सुना जा सके।

3) मैसेज इन बॉटल (Message in a Bottle) – पार्टनर को एस्थेटिक गिफ्ट देते हुए आप कुछ यूनिक और अच्छी बातें पार्नटर के बारे में लिखें साथ ही ये भी बताएं आप उन्हें कितना प्यार करते हैं। फिर इसे एक जार में डालें। उसे डेकोरेट कर तोहफे में दें।

ये भी पढ़ें- Kiss Day Wishes and Shayari: सिर्फ Kiss से नहीं, दिल की बात भी जरूरी! इन रोमांटिक मैसेज से करें किस डे विश

4)पज़ल लव नोट (Puzzle Love Note) – एक कस्टम पज़ल बनवाएं, जिसे जोड़ने के बाद एक रोमांटिक मैसेज दिखे। ये खासकर गर्ल्स को खूब पसंद आता है।

5) 365 लव नोट जार (365 Love Notes Jar)- यादें और उनसे प्यार करने के कारणों के साथ 365 छोटे नोट लिखें। ये काम थोड़ा मेहनत वाला हो सकता है लेकिन यकीन मानिए दोस्त को ये खूब पसंद आएगा।

2) वेलेंटाइन डे के लिए लव लेटर आइडिया ( Romantic Love letter ideas for Valentine's Day)

1) आप पार्टनर से प्यार का इजहार करते हुए उन्हें 100 रीजन बताएं की वह आपके लिए क्यों जरूरी हैं। इसके लिए आप चॉकलेट या फिर हैंड रिटेन लेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये वाकई बहुत क्यूट गिफ्ट होता है।

2) ओपन व्हेन लेटर भी इश्क के इजहार का अच्छा तरीका है। यहां पर पुरानी यादों को समेटे हुए लेटर लिख सकते हैं। पत्र लिखने के लिए विंटेज पेपर का इस्तेमाल करें। साथ में गुलाब रखना न भूलें।

ये भी पढ़ें- Valentines Day 2025: दूरियों में भी प्यार का चलेगा जादू, वैलेंटाइन पर दिन को ऐसे बनाएं खास

3) हैंडरिटेन लव स्टोर भी गिफ्ट के लिए अच्छी है। इसके लिए थोड़ी मेहनत करनी होगी। जहां आप पहली मुलाकात का किस्सा, और उनसे प्यार करने तक के सफर का जिक्र कर सकते हैं।

4) कई बार पार्नटर के सामने खुलकर बताना मुश्किल होता है, आप उनसे कितना प्यार करते हैं। ऐसे में जो बाते कही नहीं जा सकती उन्हें लेटर के जरिए बयां किया जा सकता है।

5) पार्टनर के लिए पास्टर लिखना रोमांटिक होने के साथ रिश्ते की मजबूती को दिखाता है। जहां आप दिल की फीलिंग्स लिख सकते हैं, अगर वह जिंदगी में नहीं आये होते तो क्या होता लेकिन अब प्यार है तो चीजें कितनी बदल गईं।

ये भी पढ़ें- गर्मियों में इन 4 तरीकों से करें Pets Care, भूल कर भी ना करें ये काम