सार

कलावा सिर्फ हाथ में ही नहीं, घर में भी बांधने से होते हैं कई फायदे। तुलसी, मंदिर, रसोई जैसी जगहों पर कलावा बांधने से मिलती है सुख-समृद्धि और धन-धान्य की वृद्धि। जानिए कलावा के चमत्कारी प्रयोग।

अगर कलावा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण नियमों का पालन किया जाए तो यह व्यक्ति को कई शुभ फल प्रदान कर सकता है। सिर्फ हाथ पर ही नहीं बल्कि घर में भी खास जगहों पर कलावा बांधने से सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। हिंदू धर्म में कलावा को पवित्र वस्तु माना जाता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यह रक्षा करने का काम करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में कुछ जगहों पर कलावा बांधने से नौकरी और व्यापार में तरक्की होती है। साथ ही अन्न और धन में भी वृद्धि होती है। आइए जानते हैं घर में किन जगहों पर कलावा बांधना शुभ होगा।

समस्याओं से मिलेगी मुक्ति

  • हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है और इसे देवी लक्ष्मी का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसे में अगर आप तुलसी के पौधे पर कलावा बांधते हैं तो न सिर्फ आपको देवी लक्ष्मी की कृपा मिलेगी बल्कि घर और परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बढ़ेगा। घर में इन जगहों पर जरूर बांधें कलावा
  • घर के मंदिर में- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में कलावा बांधने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
  • रसोई में- खिड़की या पानी के बर्तन पर कलावा बांधने से मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है, जिससे घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती।

ये भी पढ़ें- Rose Day पर मिलें गुलाब को अगले दिन फेंके नहीं, बना लें होममेड गुलाब जल

धन प्राप्ति के लिए अपनाएं ये उपाय

अगर आप पूजा में इस्तेमाल किए गए कलावा को तिजोरी में रखते हैं तो इससे आर्थिक संपन्नता बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तिजोरी को दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए और इसका मुंह उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। इससे तिजोरी में रखा कलावा अधिक लाभकारी होता है।

ये भी पढ़ें- Rose Day पर GF को दें सरप्राइज ! घूमें दिल्ली NCR के पास स्थित ये 5 जगहें

इन पेड़ों में बांधें कलावा

  • शमी का पेड़- इस पर कलावा बांधने से शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।
  • पीपल का पेड़- पीपल के पेड़ में कलावा बांधने से देवी-देवताओं की कृपा मिलती है।
  • बरगद का पेड़- इसे भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है और यहां कलावा बांधने से विशेष कृपा मिलती है।

ये भी पढ़ें- पार्टी में होगा आपका जलवा ! बनाएं कियारा आडवाणी सी ईजी+ट्रेंडी हेयर स्टाइल्स