सार

शादी-पार्टी के सीजन में खूबसूरत दिखने के लिए इन आसान हेयर स्टाइल्स को ट्राई करें। घर पर ही बनाएं पोनीटेल, मेसी बन, स्ट्रेट हेयर या फिर कर्ल।

लाइफस्टाइल. आज कल शादियों का सीजन चल रहा है। इसमें हम लोग अच्छा दिखने के लिए खूब सुंदर-सुंदर आउटफिट पहनते हैं। इसके साथ ही मेकअप और ज्वेलरी पर भी फोकस करते हैं, लेकिन इन सबके साथ ही हेयर स्टाइल भी बहुत जरूरी होता है। ऐसे में आज हम आपको पार्टी में जानें के लिए खूबसूरत हेयरस्टाइल के बारे में बता रहे हैं। खास बात तो यह है कि इसके लिए आपको किसी पार्लर में जानें की भी जरूरत नहीं है। इन्हें आप खुद आसानी से बना सकती हैं.

इन हेयर स्टाइल्स पर डालें नजर

हाई पोनीटेल
हाई पोनीटेल हेयरस्टाइल को बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। इसके साथ ही यह स्टाइलिश भी लगती है। ऐसी हेयरस्टाइल जींस-टॉप और ड्रेस के साथ बहुत की कमाल की लगती है, जिससे आपको बहुत बेहतरीन लुक मिलेगा।

Explainer: खूब खाते हैं अंजीर तो जान लें इससे जुड़े 7 फायदे और नुकसान

मेसी बन
पार्टी में ट्रेडिशनल आउटफिट पर मेसी बन बहुत खूब लगते हैं। ऐसे बन आसानी से बन जाते हैं और इसकी वजह से चेहरा भी बड़ा-बड़ा भी दिखाई देता है। इसे और स्टाइलिश दिखाने के लिए बन में आप फैंसी एक्सेसरीज या फिर स्कार्फ बांध सकती हैं। ये और यूनिक स्टाइलिश लुक देगा।

स्ट्रेट हेयर
स्ट्रेट हेयर आजकल खूब ट्रेंड में है। पार्टी में जाने से पहले आप तुरंत इसे कर सकती हैं या तो आप हेयर स्मूथनिंग के जरिए इसे हमेशा के लिए भी कर सकती हैं। हालांकि, बालों को स्ट्रेट करने से पहले आप उस पर सीरम लगा लें, जिससे स्ट्रेटनर की गर्मी से बाल डैमेज न हों।

स्टाइलिश कर्ल
पार्टी में आप खूबसूरत तरीके से कर्ल करें, यह आपको बातों को बाउंसी और खूबसूरत लुक देगा। इसमें आप ट्रेंडी पिन लगाकर उन्हें टाई कर सकते हैं। आजकल सेलेब्स की यह पहली पसंद हो गई है।

60 में भी बिना दर्द के दौड़ेंगे आप, Joints मजबूत बनाने के 7 तरीके करें फॉलो

फ्रंट फ्रेंच चोटी
पार्टी हो या ऑफिस फ्रंट फ्रेंच चोटी काफी कमाल की लगती है। इस तरह का हेयर स्टाइल किसी भी वेस्टर्न ड्रेस के लिए बेस्ट है। इसे आप अपनी मम्मी-दीदी से घर पर ही बनवा सकती हैं।

और पढ़ें..

बच्चों के बिना डबल इनकम ! कपल्स को क्यों पसंद आ रही डिंक लाइफस्टाइल ? जानें