Torn Jeans Reuse Ideas: पुरानी फटी जीन्स को फेंकने की बजाय बनाएं 5 शानदार DIY होम डेकोर आइटम- कुशन कवर, प्लांटर कवर, वॉल ऑर्गनाइजर, टेबल रनर और लैम्प शेड। आसान, बजट-फ्रेंडली और स्टाइलिश आइडियाज से घर को दें नया लुक।
Old Jeans Home Decor: पुरानी या फटी जीन्स अक्सर अलमारी में पड़ी रह जाती है या फिर कचरे में चली जाती है, जबकि सच यह है कि डेनिम कपड़ा बेहद मजबूत, टेक्सचर्ड और स्टाइलिश होता है-जो होम डेकोर के लिए परफेक्ट मैटेरियल है। थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और बेसिक सिलाई या गोंद की मदद से आप इन बेकार जीन्स को घर की खूबसूरती बढ़ाने वाले यूनिक डेकोर आइटम में बदल सकते हैं। ये DIY आइडियाज न सिर्फ बजट-फ्रेंडली हैं बल्कि घर को रस्टिक और ट्रेंडी लुक भी देते हैं।
डेनिम कुशन कवर

पुरानी जीन्स के पैरों वाले हिस्से को काटकर उसे स्क्वायर शेप में सिल लें। ऊपर से पॉकेट वाला हिस्सा लगाएं—यह नेचुरल डिजाइन जैसा लगेगा। अंदर कुशन भरते ही आपका स्टाइलिश डेनिम कुशन कवर तैयार।
जीन्स पॉकेट ऑर्गनाइजर

जीन्स की पॉकेट्स काटकर एक मोटे कपड़े या कार्डबोर्ड बेस पर चिपका दें। इसे दीवार पर टांग दें। इसमें रिमोट, चाबियां, पेन या छोटे सामान रख सकते हैं। यह रस्टिक वॉल ऑर्गनाइज़र बेहद उपयोगी और सजावटी दोनों होता है।
डेनिम प्लांटर कवर

पुरानी जीन्स के पैरों को काटकर पॉट के चारों ओर लपेट दें और पीछे से सिलाई या गोंद से फिक्स कर दें। इससे आपके गमलों को नया फैब्रिक कवर मिलेगा और बालकनी या लिविंग रूम को स्टाइलिश लुक मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- Coconut Husk Scrubber: नारियल खाने के बाद फेंके नहीं, घर पर फ्री में बनाएं बर्तन मांजने वाले स्क्रबर
टेबल रनर या मैट

जीन्स के अलग-अलग हिस्सों को पैचवर्क स्टाइल में जोड़कर टेबल रनर बनाएं। अगर छोटा टुकड़ा हो तो प्लेसमैट बनाएं। डेनिम की टेक्सचर लकड़ी या सफेद टेबल पर बेहद क्लासी दिखती है।
DIY डेनिम लैम्प शेड

लैम्प के पुराने शेड पर डेनिम फैब्रिक चिपका दें या सिलकर कवर बनाएं। हल्की लाइट जब डेनिम से छनकर आती है तो कमरे में एक वॉर्म, कोज़ी एम्बियंस बनता है—जो महंगे डेकोर जैसा लगता है।
इसे भी पढ़ें- Bottel Reuse Idea: पीने के बाद फेंके नहीं पानी का बोतल, ऐसे करें रियूज
