- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Old Tile Game: लूडो से मेमोरी पजल तक, टाइल्स से बनाएं बेस्ट DIY गेम्स
Old Tile Game: लूडो से मेमोरी पजल तक, टाइल्स से बनाएं बेस्ट DIY गेम्स
Old Tiles Reuse DIY Games Ideas: स्टोर रूम में रखे पुराने टाइल्स से बनाएं यूनिक और DIY गेम्स, जो बच्चों को क्रिएटिव एक्टिव बनाने के साथ फोन की लत छुड़ाने में भी आपकी मदद करेंगे।

Tiles Reuse Ideas: समर वेकेशन शुरु होने में कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है। छुट्टियों के दौरान बच्चों का ज्यादातर समय फोन ऑनलाइन गेमिंग (Online Gaming) में बीतता है। अगर आप भी बच्चों के स्क्रीनटाइम से परेशान हैं तो उन्हें डांटने या मोबाइल छीनने के बजाय क्रिएटिव इन्हेंस करें। इसके लिए स्टोर रूम में रखी पुरानी टाइल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनकी हेल्प से बच्चे घर पर ही अपने लिए यूनिक-मजेदार गेम्स बना सकते हैं। यह न केवल फोन की लत दूर करेगा बल्कि उन्हें माइंडफुल बनाते हुए सोचने समझने की क्षमता भी बढ़ाएगा।
कलर रिकॉगनाइजेशन गेम
प्ले स्कूल किड्स के लिए अलग-अलग रंगों को पहचाने के लिए ये गेम बनाया जा सकताहै। टाइल्स को छोटे-छोटे स्क्वायर कट शेप में मशीन की मदद से काट लें और फिर विभिन्न तरह के रंग से पेंट करें। बच्चे के सामने डिफरेंट कलर के टाइल्स रखें और उनसे लीला, नीला या पीली कोई कलर चुनने को कहे। ये एक्साइटेड और आसान गेम हैं जिसकी मदद से बच्चों को पढ़ाने का आसान जरिया है।
सांप-सीढ़ी खेल DIY
सफेद रंग के बड़े से टाइल्स के टुकड़े को आप सांप-सीढ़ी में बदल सकते हैं। इसके लिए टाइल्स पर पेंसिल की मदद से छोटे-छोटे खाने बनाकर सांप और सीढ़ी बनाएं। इसके बाद नंबरिंग कर पेंट कर दें। ये फन एक्टिविटी हैं जिसे बच्चे बिना परेशानी आराम से कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Old Toys Reuse: पुराने-टूटे खिलौने फेंके नहीं, पौधों के लिए बनाएं मिनी प्लांटर
मेमोरी मेचिंग गेम
बच्चों का दिमाग बहुत ज्यादा शार्प होता है। कुछ स्किल्स और गेम्स की मदद इसे और भी निखारा जा सकता है। आप भी बेटे को फोन से दूर रखना चाहती हैं तो कई सारे छोटे-छोटे टाइल्स लें और उनमें कोई नाम, लेटर सा चित्र बनाकर बच्चों को पजल सॉल्व करने के लिए कहें। ये उन्हें व्यस्त रखने के साथ माइंड एक्सरसाइज भी कराएगा।
ये भी पढ़ें- Air Dry Clay से बनाएं प्लांटर्स, घर को प्रीमियम लुक देने के लिए DIY आइडियाज
टाइल्स से बनाएं लूडो
Ludo ऐसा गेम जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक खेलना पसंद करते हैं। Online Ludo से हटकर आप सफेद पत्थर या मार्बल पर लूड बोर्ड बनवाएं। इसे बनाने के लिए पेंसिल, कलर की जरूरत होगी। पहले टाइल पर लूडो का धांचा तैयार कर लें और कलरफुर रंगों से भर दें। पेंट के बाद टाइल्स खुरदरा लग रहा है तो इसे रेसिन की मदद से स्मूद बनाएं। DIY लूडो का इस्तेमाल बच्चे सालों-साल तक कर सकते हैं।