Woolen Shawl Care: वुलन शॉल के रोएं एक वॉश में खराब न हों, इसके लिए सही वॉशिंग, ड्राइंग, रोजाना केयर और स्टोरेज जरूरी है। ठंडा पानी, हल्का डिटर्जेंट, फ्लैट ड्राय और कॉटन कवर में स्टोर करके शॉल को सालों तक सॉफ्ट रखें।

Woolen Shawl Care: सर्दियों में वुलन शॉल न सिर्फ ठंड से बचाती है, बल्कि लुक को भी रॉयल टच देती है। लेकिन जरा-सी लापरवाही-जैसे गलत डिटर्जेंट, तेज रगड़ या गलत स्टोरेज-शॉल के रोएं खराब कर देती है। एक ही वॉश में शॉल सख्त, रूखी या पिलिंग वाली हो सकती है। अगर आप चाहती/चाहते हैं कि आपकी सॉफ्ट वुलन शॉल सालों तक नई जैसी बनी रहे, तो नीचे दिए गए केयर और स्टोरिंग टिप्स जरूर अपनाएं।

वॉशिंग का सही तरीका

वुलन शॉल को कभी भी मशीन में न धोएं। ठंडे या गुनगुने पानी में वूल-फ्रेंडली लिक्विड या हल्का शैम्पू मिलाएं। शॉल को 5-7 मिनट भिगोकर रखें, फिर हल्के हाथ से दबाकर साफ करें-रगड़ें नहीं। निचोड़ने की बजाय पानी को अपने-आप निकलने दें। इससे फाइबर टूटते नहीं और रोएं सॉफ्ट रहते हैं।

इसे भी पढ़ें- वाइट स्वेटर 10 साल रहेगा नया, इस तरह करें वूलन केयर+स्टोर

ड्राइंग और आयरनिंग

वुलन शॉल को कभी भी धूप में टांगकर न सुखाएं। तेज धूप से रंग उड़ता है और रोएं सख्त हो जाते हैं। शॉल को तौलिये पर फ्लैट फैलाकर छांव में सुखाएं। आयरन की जरूरत हो तो सीधे प्रेस न करें-कॉटन कपड़ा ऊपर रखकर लो-हीट स्टीम दें। इससे फाइबर सुरक्षित रहते हैं।

रोजाना केयर

पहनने के बाद शॉल को झाड़कर हवा लगने दें। पिलिंग (छोटे रोएं/गोले) दिखें तो वूल कॉम्ब या सॉफ्ट ब्रश से हल्के हाथ हटाएं। परफ्यूम/डियो सीधे शॉल पर स्प्रे न करें-केमिकल्स फाइबर को नुकसान पहुंचाते हैं।

सही स्टोरेज

सीजन के बाद शॉल को धोकर पूरी तरह सुखाएं। फोल्ड करके कॉटन कवर या पेपर में रखें-प्लास्टिक से नमी फंसती है। कीड़ों से बचाव के लिए नीम की पत्तियां या लैवेंडर पाउच रखें। हैंगर पर टांगने से शॉल खिंचती है, इसलिए फोल्ड स्टोरेज ही बेस्ट है।

इसे भी पढ़ें- स्वेटर रहेगा नया का नया, ऐसे करें स्टोर और केयर