- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Storage Cabinet Designs: Small Kitchen में मिलेगा फुल स्टोरेज, देखें ये शानदार मॉडर्न कैबिनेट डिजाइंस
Storage Cabinet Designs: Small Kitchen में मिलेगा फुल स्टोरेज, देखें ये शानदार मॉडर्न कैबिनेट डिजाइंस
Kitchan Cabinet Designs: बड़े-बड़े शहरों में जो फ्लैट मिलते हैं, उनके किचन हद से ज्यादा छोटे होते हैं। जिसकी वजह से सामान रखने में बहुत दिक्कत होती है। लेकिन सही कैबिनेट बनवाकर हम ज्यादा से ज्यादा स्टोरेज पा सकते हैं।

छोटे किचन में अक्सर काम करने का मन नहीं करता है, क्योंकि सामान बिखरे होते हैं और रखने की सही जगह नहीं होती है। लेकिन सी मॉडर्न कैबिनेट डिजाइंस की मदद से आप अपने छोटे किचन को स्मार्ट, क्लीन और फुट स्टोरेज वाला बना सकते हैं। छोटे किचन की ब्यूटी भी किचन कैबिनेट बढ़ाती है। सही कलर चुनकर आप वुड या फिर मेटल में किचन कैबिनेट बनावा सकती हैं। तो चलिए दिखाते हैं, आपको ऐसे शानदार कैबिनेट डिजाइंस बता रहे हैं, जो आपके छोटे किचन को बड़े और ऑर्गनाइज्ड लुक में बदल देंगे।
मॉड्यूलर पुल-आउट कैबिनेट्स (Pull-Out Cabinets)
छोटे किचन के लिए मॉड्यूलर पुल आउट कैबिनेट्स सबसे स्मार्ट स्टोरेज सॉल्यूशन हैं। इसमें स्लाइडिंग ड्रॉअर्स होते हैं, जिन्हें आसानी सेबाहर खींचा जा सकता है। इसमें आप बर्तन, मसाले और ग्रॉसरी को रखकर किचन को साफ-सुथरा रख सकती हैं।
वर्टिकल स्टोरेज कैबिनेट (Vertical Cabinets)
अगर किचन में जगह कम हो तो फिर ऊंचाई यानी वर्टिकल स्टोरेज कैबिनेट बनवाएं। सीलिंग तक जाने वाले कैबिनेट ज्यादा स्टोरेज देते हैं। आप किचन को स्टाइलिश बनाने के लिए कैबिनेट में फ्लूटेड ग्लास लगवाएं। लाइट से उसे और भी रॉयल लुक दे सकते हैं।
ओपन एंड क्लोज कैबिनेट
अगर आप अपने किचन में ओपन और क्लोज कैबिनेट दोनों को जगह देना चाहते हैं, तो यहां दिए गए दो डिजाइंस देख सकते हैं। बॉटम और अपर में क्लोज कैबिनेट बनाया गया है, जबकि बीच में ओपन रखा गया है। जहां पर आप तुरंत यूज करने वाले सामान रख सकती हैं। आप उसपर कोई शो पीस रखकर किचन की सुंदरता बढ़ा सकते हैं।
ओपन किचन कैबिनेट डिजाइन
ओपन किचन को प्रीमियम और मॉडर्न लुक देना चाहते हैं, तो यहां पर दो डिजाइन दिए गए हैं। पेस्टल शेड्स जैसे ग्रे, पिंक और मिंट ग्रीन का खूबसूरत कॉम्बिनेशन किचन को सॉफ्ट और एलिगेंट फील देता है। हैंडललेस कैबिनेट्स और क्लीन फिनिश इसे मिनिमल और स्टाइलिश बनाते हैं, वहीं ऊपर के क्लोज्ड कैबिनेट्स और नीचे के ड्रॉअर्स स्मार्ट स्टोरेज के लिए परफेक्ट हैं।
और पढ़ें: TV Wall Idea: 52 से 70 इंच टीवी को होम थिएटर जैसा लुक देंगी ये 7 शानदार टीवी वॉल डिजाइन
Modern Kitchen Chimney: स्मोक का नही रहेगा नामो निशान, मॉड्यूलर किचन के लिए 5 लेटेस्ट चिमनी