Single Bed With Storage Design: छोटे कमरे के लिए पलंग डिजाइन देखें, जो स्टाइल और स्टोरेज दोनों एक साथ देते हैं। चेक कर 10000-12000रु की रेंज में मिलने वाले सिंगल बेड विद स्टोरेज।
Single Bed Design with Storage: इंडियन हाउस होल्ड में हर दो-तीन महीने में कोई न कोई रिश्तेदार मिलने आ ही जाता है। घर बड़ा हो तो लेटने या बैठने की दिक्कत नहीं होती है, लेकिन आजकल छोटे अपार्टमेंट और फ्लैट में ये प्रॉब्लम सबसे ज्यादा होती है। मास्टर बेड स्पेस ज्यादा लेता है और छोटे पलंग में स्टोरेज की समस्या होती है। जिसे देखते हुए अब मार्केट में एक से बढ़कर बेहतरीन तरह के पलंग मौजूद हैं जो छोटी जगह में फिट होने के साथ भंडारण भी कमाल का देता है। आप भी देखें, 10000-12000रु की रेंज में किफायती टिकाऊपन ऑप्शन।
सिंगल बेड डिजाइन फॉर होम
सिंगल बेड की ये डिजाइन यूरोपियन फर्नीचर से इंस्पायर्ड है, जिसे आमतौर पर कैप्टन बेड भी कहा जाता है। अगर आप रूम में ज्यादा सामान नहीं है तो आप इस तरह का क्लीन-क्लासी पलंग चुनें। असमें हेडबोर्ड स्टोरेज के साथ छोटे-छोटे कंपार्टमेंट हैं, जिसे खोलने के लिए फ्लैप दिया गया है। जबकि नीचे की ओर तीन बड़ी दराजें हैं, जिन्हें आसानी से खोला बंद किया जा सकता है। यह व्हाइट लैमिनेटेड Wooden Single Bed with Storage है, जो छोटे कमरों को बड़ा और चमकदार दिखाने में मदद करेगा।

नेचुरल वुडन बेड
आजकल विंटेज बेड का चलन भी बढ़ा गया है, ये स्टोरेज और ओपन शेल्प पर आते हैं। आप इसे हाल, कमरे, बालकनी या फिर बच्चों के कमरे के लिए चुन सकते हैं। इन्हें शीशम या सागवान की लकड़ी पर बनवाना ज्यादा बेहतर है। अगर ऑर्डर देकर बेड बनवाने का वक्त नहीं है तो इन्हें बाजार से भी खरीदा जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Aluminium Door Main Gate Design For Home: जंग+धूप की नो टेंशन, एल्युमिनियम दरवाजा प्राइस
ओक फिनिश वुडन बेड
कमरे को एस्थेटिक और वॉर्म लुक देने के लिए चुना जा सकता है। इसमें टू लेयर स्टोरेज है। जहां, ऊपर वाली दराज में घरी, चार्जर और शोपीज जैसे छोटे सामान रखे जा सकते है, जबकि नीचे दराज में आप कपड़ों से लेकर कंबल तक रख सकते हैं।

हाई स्टोरेज सिंगल बेड
अगर Almirah Designs for Home लेने का बजट नहीं हैं तो टू इन वाले इस बेड को विकल्प बनाएं। इसकी ऊंचाई नॉर्मल पलंग के मुकाबले थोड़ी ज्यादा है, जो ज्यादा स्पेस देती हैं। मिनिमलिस्ट हेडबोर्ड स्लीक डिजाइन पर है जो फ्लोर स्पेस बचाती है। वहीं, हैंडल लेस स्टोरेज मॉडर्न और साफ लुक दे रहा है।
ये भी पढ़ें- House Name Plate & Boards: हर मेहमान बोले वाह ! मॉडर्न हाउस नेम प्लेट डिजाइन
लो प्रोफाइल स्कैंडिनेवियन
आप आशियाने को घर को नेचुरल टच देना चाहते हैं तो लो प्रोफाइल स्कैंडिनेवियन स्टाइल सिंगल बेड को विकल्प बनाएं। इसमें चौड़ी दराजों के साथ कर्व्ड हेडबोर्ड दिए गए हैं, जो प्रीमियम लुक देंगे। साथ में लाइट ओक फिनिश इसे और लग्जरी बना रहा है।

स्मार्ट टेक इंटीग्रेटेड बेड
होम एक्सटीरियर को नेक्सट लेवल दिखाने के लिए इस स्मार्ट बेड डिजाइन से इंस्पिरेशन ले सकते हैं। इसमें इंटीग्रेटेड एलईडी लाइट है जो हेडबोर्ड तो क्लासी और कोजी लुक देती है।
