सार

Shreya Ghoshal indo western dress: श्रेया घोषाल के इंडो-वेस्टर्न फैशन लुक से पाएं स्टाइल इंस्पिरेशन! एंब्रॉयडरी स्कर्ट, लॉन्ग केप, और शरारा लुक अपनाकर खास मौकों पर दिखें ग्लैमरस और क्लासी।

Shreya Ghoshal Fashion: बॉलीवुड की फेमस सिंगर श्रेया घोषाल आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। श्रेया घोषाल न सिर्फ अच्छा गाना गाती है बल्कि खुद को बेहतरीन तरीके से एक्सप्लोरर भी करती हैं। श्रेया जैसे आउटफिट्स पहन कोई भी कर्वी गर्ल कमाल लगेगी। जन्मदिन के खास मौके पर आप सिंगर श्रेया घोषाल से इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहन खूब तारीफ पा सकती हैं। जानिए श्रेया घोषाल जैसे इंडो वेस्टर्न ड्रेस के बेहतरीन लुक्स के बारे में।

श्रेया घोषाल का एंब्रॉयडरी केप के साथ स्कर्ट लुक (Shreya Ghoshal's skirt look)

View post on Instagram
 

अगर आप किसी खास मौके पर लहंगा नहीं पहनना चाहती हैं तो श्रेया घोषाल की तरह एंब्रॉयडरी स्कर्ट को लॉन्ग केप के साथ पहन सकती हैं। आपको इसके साथ क्रॉप एंब्रॉयडरी टॉप पहनी होगी। अगर आपका फिगर स्लिम नहीं है तो भी आप इस तरह की ड्रेस पहन कर क्लासी लग सकती हैं।

श्रेया घोषाल की मल्टीकलर एंब्रॉयडरी स्कर्ट (Shreya Ghoshal's multi-colored embroidered skirt)

View post on Instagram
 

श्रेया घोषाल ने आइवरी साटन की टॉप के साथ कलरफुल एंब्रॉयडरी स्कर्ट कैरी की है। स्कर्ट के नीचे बॉर्डर में कटआउट लुक दिया गया है। हैवी स्कर्ट आप किसी भी खास फंक्शन में पहन सकती हैं। ये आपको रॉयल लुक देगा। आप इसके साथ हल्की ज्वेलरी पहन खूब सुंदर दिख सकती हैं।

शरारा संग वन ऑफ शोल्डर कुर्ती (One off shoulder kurti with sharara)

View post on Instagram
 

अगर आपको इंडो वेस्टर्न स्टाइल में सजना पसंद है तो श्रेया घोषाल का शरारा लुक जरूर रीक्रीएट करें। श्रेया घोषाल ने येलो कलर के शरारा के साथ वन साइड का शोल्डर लॉन्ग कुर्ती पहनी है। आप भी बिना दुपट्टे के ऐसा लुक अपना सकती हैं। चाहे तो एंब्रायडरी कुर्ती चुनें।