सार
सभी के घरों में जब प्लास्टिक की टोकरी टूट जाती है तब हम उसे बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि हम उसे थोड़ा क्रिएटिविटी अपनाकर उसे फिर से उपयोग में ला सकते हैं। यहां 5 स्मार्ट तरीके दिए गए हैं, जिनसे आप पुरानी और टूटी हुई प्लास्टिक की टोकरी को रीयूज कर सकते हैं। रीयूज करने के ये 5 तरीके आपके 40-50 रुपये की टूटी हुई टोकरी को फिर से खूबसूरत बनाकर इस्तेमाल में ला सकते हैं।
टूटी हुई टोकरी को ऐसे करें फिर से इस्तेमाल
1. गार्डन प्लांटर (Garden Planter) बनाएं
- यदि आपकी टोकरी का बेस टूटा हुआ है, तो इसे एक सुंदर गमले के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
- बस टोकरी में मिट्टी डालें और अपने पसंदीदा पौधे लगाएं।
- यदि टोकरी में छोटे छेद हैं, तो पानी निकासी के लिए यह और भी बढ़िया रहेगा।
- इसे अपने बालकनी या गार्डन में रखकर एक अनोखा लुक दें।
2. स्टोरेज बास्केट (Storage Basket) के रूप में उपयोग करें
- हल्की फूटी हुई टोकरी को आप छोटी-छोटी चीजें स्टोर करने के लिए उपयोग कर सकते हैं।
- इसे सब्जी, खिलौने, किताबें, स्टेशनरी, कपड़े या शूज रखने के लिए इस्तेमाल करें।
- अगर टोकरी ज्यादा खराब दिख रही हो, तो इसे रंग कर या सजाकर आकर्षक बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: टूटी हुई कुर्सी को कबाड़ में बेंचे नहीं, इन Reuse Idea से करें दोबारा इस्तेमाल
3. वॉल हैंगिंग ऑर्गेनाइज़र (Wall Hanging Organizer) बनाएं
- अगर टोकरी आधी टूटी हुई है, तो इसे दीवार पर लगाकर एक वॉल हैंगिंग स्टोरेज बना सकते हैं।
- इसमें किचन के सामान, टॉवेल, कॉस्मेटिक्स या अन्य जरूरी चीजें रख सकते हैं।
- इसे खूबसूरत बनाने के लिए इसमें डेकोरेटिव पेपर, रिबन या पेंट कर सकते हैं।
4. पालतू जानवरों के लिए बेड (Pet Bed) बनाएं
- अगर टोकरी बड़ी हो, तो इसे अपने पालतू जानवर (बिल्ली या छोटे कुत्ते) के लिए आरामदायक बेड में बदल सकते हैं।
- टोकरी में मुलायम कपड़ा या कुशन डालें और अपने पेट को उसमें आराम करने दें।
- यह हल्का और पोर्टेबल होगा, जिससे इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।
5. DIY होम डेकोर आइटम (DIY Home Decor Item) बनाएं
- अगर टोकरी का एक हिस्सा खराब हो गया है, तो इसे काटकर खूबसूरत डेकोर पीस बनाया जा सकता है।
- इसे लैंपशेड, दीवार पर सजावट या वास्केट लाइट के रूप में उपयोग कर सकते हैं।
- रंग, रिबन, फेयरी लाइट्स और अन्य क्राफ्ट मटेरियल जोड़कर इसे और आकर्षक बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: कंगनों का कमाल: पुराने से नया, जानिए 6 क्रिएटिव रियूज आइडियाज!