Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • Ramnavami 2023: कन्या भोज में बच्चों को जरूर खिलाएं ये पांच चीजें, इस तरह करें कंजक

Ramnavami 2023: कन्या भोज में बच्चों को जरूर खिलाएं ये पांच चीजें, इस तरह करें कंजक

लाइफस्टाइल: नवरात्रि के पावन पर्व पर अधिकतर घरों में कन्या पूजन होता है और मां दुर्गा को भोग लगाने के बाद 9 कन्याओं को भोजन कराया जाता है। इस दौरान उन्हें क्या खिलाया जाए और माता रानी को क्या भोग लगाया जाए आइए हम आपको बताते हैं...

Deepali Virk | Published : Mar 29 2023, 08:37 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
Image Credit : google

हलवा

नवमी के दिन माता रानी को भोग लगाने के लिए मीठा सूजी और घी का हलवा जरूर बनाया जाता है। कहा जाता है कि यह माता रानी को बेहद पसंद होता है और इसके बिना कन्या भोज पूर्ण नहीं होता है।

26
Asianet Image
Image Credit : google

खीर

अगर आप मीठे में कन्या भोज में हलवे के अलावा कुछ और बनाना चाहते हैं, तो खीर जरूर बनाएं। दूध चावल और ढेर सारे ड्राई फ्रूट्स के साथ पकी हुई खीर बच्चों को भी बहुत पसंद आएगी और माता रानी भी दूध से बने भोजन को ग्रहण कर प्रसन्न होती हैं।

36
Asianet Image
Image Credit : google

पूड़ी

कन्या भोज में पूड़ी खिलाने का विशेष महत्व होता है। सबसे पहले आप 9 छोटी-छोटी पूड़िया बनाकर उसे मां दुर्गा को भोग लगाएं और फिर अगर आप व्रत करते हैं, तो इन्हीं पूड़ियों के साथ अपने व्रत को खोलें और कन्याओं को भी भोजन में पूड़ी खिलाएं।

46
Asianet Image
Image Credit : google

काला चना

काला चना या देसी चना माता रानी को प्रसाद में जरूर भोग लगाया जाता है और इसके बिना नवमी का भोग पूरा नहीं माना जाता  है। लेकिन इसे बनाते समय हमें प्याज लहसुन जैसी चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसे सात्विक तरीके से ही बनाना चाहिए।

56
Asianet Image
Image Credit : google

फल

माता रानी को भोग लगाने और कन्या भोज में कन्याओं को फल देने का भी विशेष महत्व होता है। आप भोजन के बाद उन्हें प्रसाद में एक केला, सेब, संतरा या अपनी सुविधा अनुसार कोई भी फल दे सकते हैं।

66
Asianet Image
Image Credit : google

कैसे करें कन्या पूजन

1. अब बारी आती है कि कन्या पूजन कैसे किया जाए? तो आप सबसे पहले 9 छोटी छोटी पूड़िया बनाकर उसके ऊपर हलवा रखें। एक कटोरी में खीर और एक कटोरी में काले चने रखे। इसमें तुलसी का पत्ता डालें और हवन करने के बाद माता रानी को भोग लगाएं।

2. अपने घर में 9 कन्याओं और एक लंगूर यानी कि लड़के को भोजन के लिए बुलाएं।

3. सभी बच्चों के शुद्ध जल से हाथ और पांव धुलाएं। फिर उन्हें जमीन पर आसन लगाकर बैठा दें।

4. इसके बाद उन्हें तिलक लगाएं आरती करें और श्रद्धा पूर्वक सभी को भोजन कराएं।

5. कन्याओं और लंगूर के भोजन करने के बाद आप अपनी सुविधा अनुसार उन्हें कुछ दक्षिणा दें और पैर छुकर उनका आशीर्वाद लें।

और पढ़ें- नवमी पर पहने लाल रंग के खूबसूरत परिधान, इन बॉलीवुड एक्ट्रेस से लें इंस्पिरेशन

Deepali Virk
About the Author
Deepali Virk
दीपाली अगस्त 2020 से Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। उनके पास डबल मास्टर डिग्री है- एक पत्रकारिता में और दूसरी एमबीए एचआर और मार्केटिंग में। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी तैयार करने में विशेषज्ञता के साथ, उन्होंने खुद को एक बहुमुखी और अनुभवी लेखिका के रूप में स्थापित किया है। 2015 से पत्रकारिता में सक्रिय। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य जैसे प्रतिष्ठित संगठनों में काम का अनुभव। Read More...
चैत्र नवरात्रि
 
Recommended Stories
Top Stories