Significance of mole in astrology: माथे पर तिल का स्थान आपके व्यक्तित्व, भाग्य और भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताता है। जानिए माथे के बीच, दाएं, बाएं और आइब्रो के बीच तिल का क्या है मतलब।

Meaning of mole on forehead: शरीर के हर हिस्से में तिल हमारे व्यक्तित्व के बारे में बहुत से छुपे राज बताते हैं। इसी तरह से माथे पर तिल को लेकर हस्त रेखा शास्त्र और समुद्र शास्त्र में कई संकेत बताए गए हैं। कहा जाता है कि तिल का स्थान, रंग, आकार व्यक्ति के स्वभाव भविष्य और भाग्य से जुड़ा होता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं माथे पर तिल होने के संकेत का क्या है और इससे इंसान की कौन सी क्वालिटी के बारे में पता चलता है।

माथे के तिल के पीछे छुपे हैं कई राज (Personality traits by forehead mole)

माथे की बीचो बीच तिल

अगर आपके फोरहेड पर बिल्कुल सेंटर में तिल हैं, तो यह तिल राजयोग और भाग्य का प्रतीक होता है। ऐसे व्यक्ति बेहद इंटेलीजेंट होते हैं। उनमें लीडरशिप क्वालिटी होती है। वे महत्वाकांक्षी होते हैं, इनमें पब्लिक फिगर बनने की क्षमता होती है। ऐसे लोग राजनीति, प्रशासन और उच्च पदों पर काम कर सकते हैं।

माथे के दाहिनी तरफ तिल

माथे के दाएं हिस्से में अगर आपको तिल हैं, तो यह सौभाग्यशाली होने का प्रतीक है। ऐसे लोग के पास धन संपत्ति भरपूर होती है। तेज दिमाग होने के साथ ही मेहनती और व्यवहार में कुशल होते हैं। माथे के दाहिनी ओर तिल वाले लोग पारिवारिक जीवन में सुखद और सहयोगी होते हैं।

माथे की बाएं तरफ तिल

माथे के बाएं तरफ तिल संघर्ष का संकेत देता है। लेकिन ऐसे लोग संघर्ष के साथ सफलता को हासिल करते हैं। ऐसे व्यक्ति आत्मनिर्भर होते हैं, लेकिन कभी कभार भावुकता और जिद्द के कारण काम बिगाड़ भी सकते हैं। इन्हें निर्णय लेते समय सोच समझकर कदम उठाना चाहिए।

आइब्रो के बीच में तिल

अगर आपके आइब्रो के बीच में तिल हैं, तो यह आध्यात्मिक योग का प्रतीक माना जाता है। ऐसे लोग अध्यात्म से जुड़े होते हैं, काफी क्रिएटिव होते हैं और डीप थिंकिंग करते हैं। इन्हें अकेलापन पसंद होता है और यह साधु संतों की ओर आकर्षित होते हैं।

हेयर लाइन के पास तिल

अगर आपके हेयरलाइन के पास तिल हैं, तो ऐसे लोग विदेश यात्रा करने की शौकीन होते हैं। ऐसे लोगों का भाग्य तेज होता है, कई बार जीवन में इन्हें अचानक सफलता मिलती है। धन के मामले में भी ऐसे लोग बेहद भाग्यशाली होते हैं।