- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Perfume Day 2024: ये है दुनिया के 5 सबसे महंगे परफ्यूम, कीमत इतनी की हो जाएंगे शॉक्ड
Perfume Day 2024: ये है दुनिया के 5 सबसे महंगे परफ्यूम, कीमत इतनी की हो जाएंगे शॉक्ड
Perfume day 2024: एंटी वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन परफ्यूम डे मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने लिए तरह-तरह के परफ्यूम खरीदते हैं, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं दुनिया के 5 सबसे महंगे परफ्यूम के बारे में जिसकी कीमत जानकर आप भी शॉक्ड हो जाएंगे...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

सुमुख परफ्यूम
सुमुख परफ्यूम दुनिया के सबसे महंगे परफ्यूम में से एक माना जाता है, जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपए है। इस परफ्यूम की बोतल पर ही हीरे लगे हुए हैं। इतना ही नहीं इसकी खुशबू 30 दिनों तक रहती है। इस परफ्यूम का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है।
क्लाइव क्रिश्चियन
क्लाइव क्रिश्चियन ब्रांड का यह परफ्यूम 1.6 लाख रुपए का आता है। इस परफ्यूम की बोतल पर 24 कैरेट गोल्ड लगा हुआ है। पहली बार इस परफ्यूम को 2001 में बनाया गया था।
बक्करैट लेस लारमेस
मशहूर परफ्यूम कंपनी बक्करैट लेस लारमेस की शुरुआत 1764 में हुई थी। इस कंपनी ने पिरामिड शेप की एक बोतल बनाई थी, जो दुनिया का तीसरा सबसे महंगा परफ्यूम माना जाता है। जिसकी कीमत 5.2 लाख रुपए है। इस बोतल के ढक्कन में क्रिस्टल लगे हुए हैं और इसकी खुशबू भी बहुत एसथेटिक है।
क्लाइव क्रिश्चियन इम्पीरियल मेजेस्टी
क्लाइव क्रिश्चियन ब्रांड का ही एक और परफ्यूम दुनिया के सबसे महंगे परफ्यूम में से एक माना जाता है। इस बक्करैट क्रिस्टल बोतल में पैक किया जाता है और इसकी एक बोतल की कीमत 9.8 लाख रुपए है। इस बोतल पर भी 18 कैरेट सोने और 5 कैरेट हीरे जड़े हुए हैं।
शनेल ग्रैंड एक्सट्रैक्ट
कई सेलिब्रिटी की पसंद शनेल ब्रांड होती है। इसके परफ्यूम की फ्रेगरेंस बहुत अट्रैक्टिव होती है। 1921 में शनेल कंपनी बनाई गई थी। इस कंपनी ने कुछ समय पहले पराग के फूलों से एक परफ्यूम की बोतल बनाई थी, जिसकी कीमत 3.8 लाख रुपए थे। इस परफ्यूम की बोतल की पैकेजिंग भी बहुत खूबसूरत है।
और पढ़ें- चोटी दिखेगी मोटी, जब ट्राई करेंगी धनश्री वर्मा के 8 हेयर स्टाइल्स