सार

Patralekhaa latest hair look: ब्रेड बन, हाफ पोनीटेल और अप हेयरबन जैसे हेयरस्टाइल अपनाएं और पत्रलेखा के स्टाइल से लें इंस्पिरेशन। साड़ी या वेस्टर्न आउटफिट में खुद को दें रॉयल और ग्लैमरस लुक।

Patralekhaa latest hairstyle: छोटे चेहरे पर अगर बाल घने हो तो हेयरस्टाइल चुनने में काफी सोचना पड़ता है। आप चाहे वेस्टर्न ड्रेस पहनती हो या फिर एथनिक, पत्रलेखा से लेटेस्ट हेयरस्टाइल चुन खुद को दोगुना चमका सकती हैं। जानिए कैसी हेयरस्टाइल अपना आप खुद को गॉर्जियस दिखा सकती हैं। 

ब्रेड बन हेयरस्टाइल

View post on Instagram
 

ब्रेड बन हेयरस्टाइल बनाकर खुद को साड़ी में रॉयल दिखाएं। आप चाहे तो स्ट्रेट हेयर को थोड़ा सा कर्ल करने के बाद ऐसा हेयरस्टाइल अपना सकती हैं। बाल लंबे हो या फिर छोटे, आपके ऊपर ऐसा हेयरस्टाइल खूब जमेगा। 

हाफ हेयर पोनीटेल

View post on Instagram
 

हाफ हेयर पोनीटेल कर्ल हेयर के काफी खूबसूरत लगती है। आप चाहे तो बालों को फैंसी लुक वाली क्लचर से सजा सकती हैं। आजकल वेस्टर्न लुक के साथ मैचिंग रिबन बांधने का फैशन चल पड़ा है। बालों में हल्का सा डिफरेंट लुक अपनाकर खुद को खूबसूरत बनाएं और तारीफे पाएं। 

अप हेयरबन लुक

View post on Instagram
 

 बालों को सिल्की दिखाने का शौक नहीं है और बाल खोलकर नहीं रखना चाहती हैं तो पत्रलेखा की तरह अप हेयरबन लुक को अपना सकती हैं। अगर बाल छोटे हैं तो आर्टिफिशियल बन लगाकर खुद को स्टनिंग लुक दें। 

स्लीक पोनीटेल हेयरस्टाइल

View post on Instagram
 

स्लीक पोनीटेल कर्ल के साथ ही स्ट्रेट हेयर में सुंदर लगती है। आपको ऐसे हेयरस्टाइल के साथ एथनिक लुक में लॉन्ग स्टेटमेंट इयररिंग्स पहनने चाहिए।