- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Old Bedsheet Reuse Ideas: बेकार पड़ी बेडशीट से बनाएं 5 शानदार होम डेकोर, काम भी आसान और घर भी खूबसूरत
Old Bedsheet Reuse Ideas: बेकार पड़ी बेडशीट से बनाएं 5 शानदार होम डेकोर, काम भी आसान और घर भी खूबसूरत
Waste Bedsheet Reuse Hacks: पुरानी बेडशीट को फेंकने की बजाय इन 5 आसान DIY आइडियाज से बनाएं कुशन कवर, परदे, टेबल क्लॉथ, स्टोरेज बैग और डोरमैट। कम खर्च में घर को दें नया और स्टाइलिश लुक, जानें आसान तरीके।

घर में पड़ी पुरानी बेडशीट अक्सर बेकार समझकर रख दी जाती है, जबकि थोड़ी सी क्रिएटिविटी से इन्हें शानदार होम डेकोर और मल्टीपर्पज चीजों में बदला जा सकता है। यह न केवल आपके घर को नया लुक देता है, बल्कि पैसों की बचत भी करता है। खास बात यह है कि इन DIY आइडियाज को बनाने में ज्यादा मेहनत या खर्च नहीं लगता। आइए जानते हैं 5 आसान और उपयोगी तरीके, जिनसे पुरानी बेडशीट को नया जीवन दिया जा सकता है।
स्टाइलिश कुशन कवर बनाएं
पुरानी बेडशीट से आप आसानी से नए और ट्रेंडी कुशन कवर बना सकते हैं। बस बेडशीट को मनचाहे साइज में काटें और सिलाई करके कुशन कवर तैयार कर लें। प्रिंटेड बेडशीट आपके सोफे या बेड को फ्रेश और आकर्षक लुक देगी।
डाइनिंग टेबल के लिए टेबल क्लॉथ
अगर आपकी बेडशीट का कपड़ा अच्छा है, तो इसे टेबल क्लॉथ में बदलना एक शानदार आइडिया है। इससे आपकी डाइनिंग टेबल को नया और क्लासी लुक मिलेगा। चाहें तो किनारों पर लेस या बॉर्डर लगाकर इसे और सुंदर बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Toothbrushes Reuse Idea: बेकार नहीं हैं पुराने टूथब्रश, 5 काम की चीजें में करें यूज हर दिन आएंगी काम
परदे तैयार करें
पुरानी बेडशीट से हल्के और खूबसूरत परदे बनाए जा सकते हैं। खासकर अगर बेडशीट का डिजाइन आकर्षक हो, तो यह आपके कमरे को नया और फ्रेश लुक देगा। यह तरीका बजट-फ्रेंडली भी है और घर की सजावट में चार चांद लगा देता है।
मल्टीपर्पज स्टोरेज बैग
पुरानी बेडशीट से आप स्टोरेज बैग या ऑर्गनाइज़र बना सकते हैं, जिनमें कपड़े, खिलौने या अन्य सामान आसानी से रखे जा सकते हैं। यह घर को व्यवस्थित रखने का आसान और सस्ता तरीका है।
इसे भी पढ़ें- DIY Blouse Reuse Ideas: अलमारी में पड़े पुराने ब्लाउज बन सकते हैं फैशन स्टार, स्मार्ट तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल
फर्श के लिए मैट या डोरमैट
बेडशीट को मोटे फोल्ड में सिलकर आप डोरमैट या फ्लोर मैट बना सकते हैं। यह खासतौर पर किचन या एंट्रेंस के लिए उपयोगी होता है और देखने में भी काफी यूनिक लगता है।