6 easy ways to turn old sarees into beautiful home decor: पुरानी साड़ी से बनाएं नया होम डेकोर। जी हां, पुरानी कॉटन साड़ी को फेंकने की बजाय कुशन कवर, पर्दे, टेबल रनर और स्टोरेज बैग में बदलकर आप घर को नया और सुंदर लुक दे सकती हैं।

घर में पुरानी कॉटन साड़ियां अक्सर अलमारी में रखी रह जाती हैं। कई बार उनका रंग हल्का पड़ जाता है या हम उन्हें पहनना बंद कर देते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे बेकार हो गई हैं। कॉटन साड़ी का कपड़ा मजबूत, मुलायम और दोबारा इस्तेमाल के लिए बहुत बढ़िया होता है। आप इससे अपने सलवार सूट, गाउन, ड्रेस या घर में छोटी बच्ची है तो उसके लिए भी समर फ्रेंडली आउटफिट बना सकती हैं। लेकिन इसके अलावा थोड़ी सी क्रिएटिविटी से आप पुरानी साड़ी को होम डेकोर, डेली यूज और स्टोरेज आइटम में बदल सकती हैं। यहां जानें 6 शानदार रीयूज हैक्स।

कुशन कवर और पिलो कवर

पुरानी कॉटन साड़ी का सबसे आसान और खूबसूरत रीयूज कुशन कवर बनाना है। अगर साड़ी का पल्लू या बॉर्डर सुंदर है, तो उसी हिस्से को सामने रखें। इससे कुशन बहुत डिजाइनर और एस्थेटिक लगता है। आप लिविंग रूम के लिए 16x16 या 18x18 इंच के कवर बनवा सकती हैं। बेडरूम के लिए लंबे पिलो कवर भी बहुत सुंदर लगते हैं।बॉर्डर वाला हिस्सा सामने रखें, इससे कवर महंगा दिखेगा।

और पढ़ें - डेली जॉब पर पहनें केरला कॉटन साड़ी, स्कूल टीचर के लिए बेस्ट 8 डिजाइन

विंडो कर्टन या डोर पर्दा

कॉटन साड़ी का फ्लो और सॉफ्ट फॉल पर्दों के लिए बहुत अच्छा रहता है। हल्के प्रिंट या फ्लोरल साड़ी को किचन विंडो, बालकनी डोर या बेडरूम कॉर्नर पर्दे के रूप में इस्तेमाल करें। इससे कम खर्च में घर का पूरा लुक बदल जाता है।

स्टोरेज बैग और मल्टी-यूज पाउच

पुरानी साड़ी से जिपर वाले छोटे स्टोरेज बैग, मेकअप पाउच, बिंदी-पिन पाउच या ट्रैवल ऑर्गनाइजर बन सकते हैं। यह रोजमर्रा के छोटे सामान रखने के लिए बहुत उपयोगी होता है। 

टेबल रनर या सेंटर टेबल कवर

अगर साड़ी का बॉर्डर अच्छा है, तो उससे टेबल रनर बनाएं। डाइनिंग टेबल या सेंटर टेबल पर यह बहुत एलिगेंट और होम डेकोर फ्रेंडली लगता है। इससे पूरा कमरा इंस्टेंटली सज जाता है।

और पढ़ें - टेराकोटा होम डेकोर 5 आइटम, बेडरूम-लिविंग रूम बनाएं लग्जरी

एप्रन या किचन कपड़ा

कॉटन साड़ी का कपड़ा absorbent होता है, इसलिए इससे किचन एप्रन, डस्टिंग कपड़ा या पोछा भी बनाया जा सकता है। यह एक प्रैक्टिकल रीयूज हैक है। जो आप आसानी से खुद ही अपने फिट के हिसाब से घर में बना सकती हैं।

स्टूल या चेयर कवर

छोटी स्टूल, चेयर या पूजा चौकी के लिए पुरानी साड़ी से कवर बनवाएं। अगर साड़ी का प्रिंट ट्रेडिशनल है, तो यह बहुत रिच और एथनिक लुक देता है। आप चाहें तो साड़ी के छोटे टुकड़ों से फैब्रिक वॉल फ्रेम, टोरन या हैंगिंग डेकोर भी बना सकती हैं।