Old Comb Reuse Ideas: पुरानी कंघी को फेंकने की बजाय इन आसान DIY आइडियाज से रीयूज करें। इससे आप वॉल हैंगिंग, ज्वेलरी होल्डर, कैंडल स्टैंड और क्रिएटिव आर्ट पीस बना सकते हैं।

Reuse Old Comb: आपके घर में भी पुरानी प्लास्टिक या लकड़ी की कंघी पड़ी होगी, जिसे आप यूज नहीं करते हैं, तो इन्हें फेंकने की जगह आप इसका इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं। इससे क्रिएटिव वॉल हैंगिंग बना सकते हैं, ड्राइंग में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं या बच्चों के आर्ट एंड क्राफ्ट के लिए भी आप इस कंघी का इस्तेमाल करके क्रिएटिव चीजें बना सकते हैं। हम आपको दिखाते हैं ऐसे ही कुछ DIY आइडिया, जिन्हें आप आसानी से घर पर ट्राई कर सकते हैं...

पुरानी कंघी से क्या बनाएं

पुरानी कंघी से आप खूबसूरत सी वॉल हैंगिंग बना सकते हैं। इसके ऊपर फूल, मोती या मिरर वर्क की डिटेलिंग करके इसके ऊपर एक रस्सी बांधें। हुक लगाकर इसे वॉल पर हैंग करें और खूबसूरत सा वॉल हैंगिंग डेकोर बनाएं।

और पढे़ं- Peanut Shell Craft: मूंगफली के छिलके नहीं कचरा, इससे बनाएं यूनिक क्रिएटिव DIY क्राफ्ट

टेक्सचर टूल के रूप में करें इस्तेमाल

बच्चों को पेंटिंग करते समय टेक्सचर बनाने के लिए आप कंघी का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे वेव्स, लाइन पैटर्न या जिग-जैग पैटर्न आपको किसी शीट पर बनाना है तो कंघी के ऊपर कलर लगाकर आप टेक्सचर आर्ट बना सकते हैं।

ज्वेलरी होल्डर के रूप में करें इस्तेमाल

कंघी से आप खूबसूरत सा ज्वेलरी होल्डर भी बना सकते हैं। अपनी वुडन कॉम्ब को दीवार पर फिक्स करें, चाहे तो इसमें आप कुछ कलर और डिटेलिंग भी कर सकते हैं। इसमें आप अपने छोटे इयररिंग्स और छोटी ज्वेलरी को टांग कर रख सकते हैं। इससे वो आपस में उलझेंगी भी नहीं और जब आपको पहनना हो आप उसे आसानी से निकाल भी सकते हैं।

कंघी से बने कैंडल होल्डर

कंघी को बेस की तरह इस्तेमाल करके आप उससे कैंडल होल्डर भी बना सकते हैं। इसे अपने मनचाहे आकार का कांटे। इसका बेस तैयार करें फिर इसमें छोटी टी लाइट कैंडल रखें और डेकोरेटिव पीस बनाएं।