How to cool water in old matka: पुराना मटका पानी ठंडा नहीं कर रहा? जानें वाष्पीकरण का कारण और अपनाएं 5 आसान टिप्स। मटका भिगोना, साफ करना, हवादार जगह पर रखना और गीला कपड़ा लपेटना, जिससे मिलेगा ठंडा पानी।
अगर इस गर्मी आप भी पुराने मटके का इस्तेमाल करना चाहते हैं लेकिन इस बात से डर रहे हैं कि पानी ठंडा नहीं होगा? तो आपको कुछ सिंपल टिप्स अपनाने चाहिए। मटका पानी को ठंडा रखता है क्योंकि वाष्पीकरण (Evaporation) की प्रक्रिया होती है। जब मटके की दीवारों से हल्का सा पानी बाहर आता है और हवा के संपर्क में सूखता है, तो अंदर का पानी ठंडा होने लगता है। लेकिन मटका पुराना होने पर इसके छिद्र बंद हो जाते हैं और पानी बाहर नहीं आ पाता। इसी कारण से पुराने मटके में पानी ठंडा नहीं होता। आइए जानते हैं कि कौन सा सिंपल टिप्स अपनाकर पुराने मटके में पानी ठंडा किया जा सकता है।
6 से 8 घंटे तक पानी में भिगोकर रखें मटका
पुराने मटके को निकाल रहे हैं, तो सबसे पहले उसे 6 से 8 घंटे तक ठंडे पानी में भिगोकर रख दें। ऐसा करने से मटके की कूलिंग कैपेसिटी बढ़ जाती है और मटके में मजबूती भी आती है।
नमक या बेकिंग सोडा से करें साफ
चूंकि पुराने मटके का इस्तेमाल लगातार हुआ है, इस कारण से मटके के अंदर और बाहर गंदगी या परत जम जाती है। इस परत को हटाने के लिए आप नमक या बेकिंग सोडा से रगड़कर मटके को साफ कर सकते हैं। सफाई से मटके के छिद्र खुल जाएंगे और वाष्पीकरण की प्रक्रिया भी आसानी से होगी और पानी ठंडा होना शुरू हो जाएगा।
और पढ़ें: How To Check Pure Ghee: घर पर 5 मिनट में जानें घी असली है या नकली! FSSAI ने बताया आसान तरीका
हवादार जगह पर रखें मटका
अगर मटके को सही स्थान पर नहीं रखेंगे, तो पानी ठंडा नहीं होगा। मटके को ऐसी जगह पर रखें, जहां पर हवा आती जाती रहे। ऐसा करने से वष्पीकरण की प्रक्रिया तेज होती है, जिससे कि पानी ज्यादा ठंडा होता है। कुछ लोग मटके को सीधा धूप में रख देते हैं लेकिन यह बिल्कुल गलत है। ऐसा करने से मटके का पानी गर्म हो सकता है।
गीला कपड़ा लटेपकर रखें मटका
मटके के कूलिंग इफेक्ट को बढ़ाने के लिए उसके ऊपर से सूती गीला कपड़ा जरूर लपेट दें। ऐसा करने से मटके का कूलिंग इफेक्ट बढ़ जाता है और 1 साल पुराने मटके में भी ठंडा पानी मिलता है।
और पढ़ें: Induction vs Infrared Stove: जानें कौन सा चूल्हा है सस्ता, सेफ और जल्दी खाना बनाने वाला
