- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- ना पीला-ना नीला, ना काला-ना गोरा, इस बार सखी की शादी में पहनें गुलाबी लहंगा
ना पीला-ना नीला, ना काला-ना गोरा, इस बार सखी की शादी में पहनें गुलाबी लहंगा
Pink lehenga outfit ideas 2025: अपनी फ्रेंड की शादी में सबसे खूबसूरत दिखना है? लाल, पीला, हरा छोड़ो, इस बार ट्राई करो पिंक लहंगा। स्किन टोन के हिसाब से डिज़ाइन चुनें और बन जाओ सबसे अलग।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
गुलाबी लहंगे में लगे गुलाब सी खूबसूरत
अगर आप अपनी फ्रेंड की शादी में सबसे खूबसूरत और अलग दिखना चाहती हैं, तो लाल-पीला-हरा-काला लहंगा छोड़कर इस बार पिंक कलर की वैरायटी चुन सकती हैं। आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से लाइट से डार्क पिंक शेड चुनकर एकदम खूबसूरत सा लुक पा सकती हैं।
बनारसी पैटर्न लहंगा
अगर आपका स्किन टोन फेयर हैं, तो आप तृप्ति डिमरी की तरह रानी पिंक कलर का बनारसी पैटर्न का लहंगा पहन सकती हैं। जिसमें घेरदार फ्लेयर दिया हुआ है। इसके साथ उन्होंने हाफ स्लीव्स ब्लाउज और प्लीटेड चुन्नी पहनकर बेल्ट लगाकर लहंगा लुक को पूरा किया हैं।
क्रिस क्रॉस स्ट्राइप्स पिंक लहंगा
जिन लड़कियों की हाइट लंबी हैं, उनके ऊपर इस तरह का क्रिस क्रॉस स्ट्राइप्स वाला लहंगा बहुत ही खूबसूरत लगेगा। जिसमें नीचे फ्लोरल डिजाइन में गोटा पट्टी वर्क किया गया है। लहंगे में ढेर सारे टैसल्स लगे हैं। इसके साथ वर्टिकल स्ट्राइप्स वाला एल्बो स्लीव्स ब्लाउज और नेट की चुन्नी पहनें।
पिंक एंड पर्पल हैवी लहंगा
फेयर स्किन टोन पर पिंक और पर्पल कलर का कॉम्बिनेशन बहुत ही खूबसूरत लगता है। जैसे तारा सुतारिया ने ब्लॉक पैटर्न वाला पिंक बेस में गोल्डन और पर्पल जरी वर्क किया हुआ लहंगा पहना हैं। इसके साथ उन्होंने स्ट्रैपी ब्लाउज और पिंक कलर की चेक्स पैटर्न वाली चुन्नी पहनी है।
पिंक फ्लोरल प्रिंट लहंगा
फ्रेंड की शादी में अगर आप सबसे मॉडर्न और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो एंकल लेंथ पिंक और ब्लू कॉम्बिनेशन में फ्लोरल प्रिंट लहंगा पहन सकती हैं। इसके साथ 3D फ्लोरल डिजाइन वाला स्ट्रैपी ब्लाउज और पतली सी नेट की चुन्नी पहनें।
बांधनी प्रिंट लहंगा
बांधनी प्रिंट में बहुत ही ट्रेंडी पैटर्न आते हैं। आप लहरिया, बांधनी या पोल्का डॉट में पिंक और व्हाइट कलर का लहंगा चुन सकती हैं और इसे अपनी सहेली की शादी, रिसेप्शन या संगीत फंक्शन में पहनकर सबसे अलग दिख सकती हैं।