MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि इटली से लेकर श्रीलंका तक इन देशों में भी खेली जाती है रंग भरी होली

सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि इटली से लेकर श्रीलंका तक इन देशों में भी खेली जाती है रंग भरी होली

Holi celebration: होली भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसमें रंग और गुलाल के साथ लोग इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह त्योहार से भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

Deepali Virk | Published : Mar 20 2024, 03:00 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
Image Credit : social media

म्यांमार

भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में होली का त्योहार बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसे मेकांग और थिंगयान नाम से जाना जाता है। यह त्योहार नए साल के रूप में मनाया जाता है। लोग यहां पर रंग और पानी की बौछार एक दूसरे पर करते हैं।

26
Asianet Image
Image Credit : freepik

नेपाल

भारत के एक और पड़ोसी मुल्क नेपाल में भी होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यहां गुब्बारे में पानी भरकर लोग एक दूसरे पर फेंकते हैं और रंगों में लोगों को डुबाने के लिए बड़े-बड़े टब लगाते हैं।

36
Asianet Image
Image Credit : social media

मॉरिशस

मॉरिशस में होलिका दहन का त्योहार मनाया जाता है और इसे खेती किसानी से जुड़ा एक बहुत बड़ा त्योहार माना जाता है, जो बसंत पंचमी से शुरू होता है और 40 दिन तक चलता है।

46
Asianet Image
Image Credit : social media

इटली

जी हां, इटली में भी होली जैसा त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसे ऑरेंज बैटल कहा जाता है। हालांकि, यह होली के दिन नहीं बल्कि जनवरी में मनाया जाता है और यहां पर लोग एक दूसरे पर टमाटर भी फेंकते हैं।

56
Asianet Image
Image Credit : social media

श्रीलंका

भारत के पड़ोसी मुल्क श्रीलंका में भी होली का त्योहार रंगों के साथ मनाया जाता है। यहां लाल, हरे, पीले और गुलाबी रंग के साथ लोग होली खेलते हैं और एक दूसरे पर पिचकारियों से पानी भी फेंकते हैं।

66
Asianet Image
Image Credit : social media

इन देशों में भी मनाई जाती है होली

भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, फिजी त्रिनिदाद और टोबैगो, जमैका, रोम, स्पेन, दक्षिण कोरिया और अमेरिका में भी कई जगह धूमधाम से होली मनाई जाती है।

और पढ़ें-  गुजिया से पूरन पोली तक होली पर जरूर बनाएं ये 7 ट्रेडिशनल रेसिपी

Deepali Virk
About the Author
Deepali Virk
दीपाली अगस्त 2020 से Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। उनके पास डबल मास्टर डिग्री है- एक पत्रकारिता में और दूसरी एमबीए एचआर और मार्केटिंग में। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी तैयार करने में विशेषज्ञता के साथ, उन्होंने खुद को एक बहुमुखी और अनुभवी लेखिका के रूप में स्थापित किया है। 2015 से पत्रकारिता में सक्रिय। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य जैसे प्रतिष्ठित संगठनों में काम का अनुभव। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories