- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- 4.5 फीट हाइट में भी लंबे हस्बैंड को करेंगी कंप्लीमेंट, वेडिंग में पहनें नेहा कक्कड़ से मोनोक्रोमेटिक लहंगे
4.5 फीट हाइट में भी लंबे हस्बैंड को करेंगी कंप्लीमेंट, वेडिंग में पहनें नेहा कक्कड़ से मोनोक्रोमेटिक लहंगे
Monochromatic lehenga designs 2025: सिंगिंग स्टार नेहा कक्कड़ के 36वें जन्मदिन पर देखें उनके 6 खूबसूरत ब्राइडल लहंगे। छोटी हाइट वाली लड़कियां इनसे टिप्स लेकर अपना वेडिंग लुक बना सकती हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
नेहा कक्कड़ का जन्मदिन
सिंगिंग सेंसेशन नेहा कक्कड़ 6 जून को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में हम आपको दिखाते हैं उनके 6 ब्राइडल लहंगा लुक्स, जिन्हें शॉर्ट हाइट गर्ल ट्राई कर सकती हैं। जैसे उन्होंने रेड कलर का मोनोक्रोमेटिक लहंगा पहना हैं।
पीच लहंगा करें ट्राई
नेहा कक्कड़ की तरह शॉर्ट हाइट गर्ल डार्क कलर की जगह लाइट कलर के लहंगे भी कैरी कर सकती हैं। जैसे उन्होंने पीच कलर का लहंगा पहना हैं, जो मोनोक्रोमेटिक है यानी कि ब्लाउज और चुन्नी भी सेम कलर और पैटर्न की है। लहंगे के ऊपर सिल्वर जरी और मैजेंटा पिंक कलर का वर्क ऑल ओवर किया हुआ है।
आइवरी लहंगा लुक
आजकल आइवरी कलर बहुत ट्रेंड में है और शॉर्ट हाइट गर्ल पर यह कलर बहुत खूबसूरत लगता है। जैसे नेहा कक्कड़ ने आइवरी बेस में सिल्वर कलर का क्रिस्टल वर्क किया हुआ हैवी लहंगा पहना हैं। जिसमें नीचे फेदर डिजाइन दिया हुआ है। इसके साथ व्हाइट कलर की नेट की चुन्नी पेयर करें और कंट्रास्ट में एमेरल्ड ज्वेलरी पहनें।
इंडो वेस्टर्न लहंगा
आप अपनी शादी की कॉकटेल पार्टी या इंगेजमेंट सेरिमनी में नेहा कक्कड़ की तरह पर्पल कलर का लहंगा पहन सकती हैं। प्लेन लहंगे के साथ उन्होंने सीक्वेंस वर्क किया हुआ एल्बो स्लीव्स ब्लाउज पहना हैं, जिसमें कमर के पास दो स्ट्रैप्स भी दिए हुए हैं।
पेस्टल लहंगा लुक करें ट्राई
शादी के किसी फंक्शन में एलिगेंट लुक अपनाने के लिए आप सी ब्लू कलर का पेस्टल शेड लहंगा भी चुन सकती हैं। जिस पर सिल्वर कलर का वर्क किया हुआ है। उसके साथ नेहा ने चौड़े स्ट्रैप वाला ब्रालेट ब्लाउज पहना हैं।
सिल्क लहंगा करें वियर
सिल्क लहंगा आपको वेडिंग के मेहंदी फंक्शन में रॉयल लुक दे सकता है। जैसे नेहा कक्कड़ ने बॉटल ग्रीन कलर का सिल्क लहंगा कैरी किया है। इसके साथ ग्रीन कलर का ही ब्लाउज, सेम प्रिंट और कलर की चुन्नी पहनी हैं।