सार

How To Prepare mehndi for best Hair Color: मेहंदी का रंग फीका पड़ जाता है? चायपत्ती और प्याज के रस से बनाएं मेहंदी का पेस्ट, बालों को मिलेगा गहरा रंग और चमक। जानिए कैसे।

नैचुरल तरीके से बालों को कलर करने की बात हो, तो मेहंदी (Henna) सबसे भरोसेमंद ऑप्शन है। लेकिन बहुत बार ऐसा होता है कि मेहंदी से रंग हल्का आता है, जल्दी फीका पड़ जाता है, या बालों में नमी की कमी महसूस होती है। अगर आप चाहती हैं कि मेहंदी का रंग गहरा चढ़े, ज्यादा समय टिके और बालों को नुकसान भी न पहुंचे, तो आपको सिर्फ 2 सस्ती चीजें अपनी मेहंदी में मिलानी हैं। जी हां, ये आसानी से आपके घर में ही मिल जाएंगे। अगर आप इनको मेहंदी में ऐड कर देती हैं तो न सिर्फ ये कलर को बढ़ाएंगी बल्कि बालों की सेहत को भी सुधारेंगी।

1. चायपत्ती का पानी देगा खूब चमक

सबसे पहले 2 चम्मच इस्तेमाल की हुई या नई काली चायपत्ती को 2 कप पानी में 10-15 मिनट तक उबालें। जब पानी काला हो जाए, तो उसे छान लें और ठंडा करें। आप जो भी मात्रा में मेहंदी घोल रहे हैं, उसमें साधारण पानी की जगह यही चायपत्ती वाला पानी मिलाएं। धीरे-धीरे मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बनाएं।

  • चाय की टैनिन बालों को गहरा भूरा रंग देती है
  • बालों को नैचुरल शाइन मिलती है
  • यह कलर ज्यादा दिनों तक टिकता है
  • सफेद बालों पर भी बेहतर पकड़ बनती है

2. प्याज का रस देगा गाढ़ा रंग और बालों को ग्रोथ

1 मीडियम साइज के प्याज को कद्दूकस करें या पीसें और उसका रस छान लें। अब आप 1 या 2 चम्मच प्याज का रस मेहंदी पेस्ट में मिलाएं। ज़्यादा मात्रा में ना मिलाएं वरना गंध ज्यादा हो सकती है।

  • प्याज में मौजूद सल्फर बालों को जड़ से मज़बूत करता है
  • स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है
  • बालों की ग्रोथ में मदद करता है
  • मेहंदी का कलर और ज्यादा गहरा और स्टेबल बनाता है

कैसे लगाएं मेहंदी Step by Step गाइड

  1. मेहंदी पाउडर को रातभर चायपत्ती के पानी में भिगो दें
  2. सुबह प्याज का रस, नींबू का रस और बाकी सामग्री मिलाएं
  3. साफ सूखे बालों पर पेस्ट लगाएं, स्कैल्प से ले कर एंड्स तक
  4. कम से कम 2–3 घंटे तक रखें (प्लास्टिक कैप लगा सकते हैं)
  5. पानी से अच्छे से धो लें लेकिन शैम्पू उसी दिन ना करें
  6. अगली सुबह mild shampoo से धोएं

अगर आपने मेहंदी को इस तरह तैयार किया है तो बालों में 3–4 हफ्ते तक गहरा ब्राउन/रेडिश टोन बना रहेगा। बाल भी चमकदार और मुलायम महसूस होंगे।