लाइफस्टाइल डेस्क: पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस अमीर गिलानी को अपना हमसफर बनाया। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें कि यह एक्ट्रेस सनम तेरी कसम फिल्म में काम कर चुकी हैं और पाकिस्तान की जानी-मानी अदाकारा हैं। ऐसे में आज हम आपको दिखाते हैं पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन के ब्लाउज डिजाइन, जिन्हें आप रीक्रिएट करके एकदम ट्रेंडी और एलिगेंट लुक पा सकती हैं।

मावरा होकेन के ब्लाउज डिजाइन

अगर आपके पास रेड या मेहरून कलर की कोई प्लेन साड़ी है, जिस पर आप एकदम सोबर और स्टाइलिश लुक अपनाना चाहती हैं, तो सेम फैब्रिक का फुल स्लीव्स ब्लाउज बनवाएं। इसे बोट नेक में बनवाएं और चाहे तो पीछे से बैकलेस डिजाइन दें और साड़ी में एकदम एलिगेंट और ग्लैमरस लुक पाएं।

 

View post on Instagram
 

 

ये भी पढ़ें- बॉडी का हर अंग करेगा फ्लॉन्ट, पहनें Nora Fatehi से Body Fitted Lehenga

सिल्क साड़ी पर पहनें वेलवेट ब्लाउज

वेलवेट ब्लाउज काफी रिच और एलिगेंट लुक आपको दे सकता है। आप मावरा होकेन की तरह गोल्डन कलर की सिल्क साड़ी के साथ कंट्रास्ट में मेहरून कलर का ब्लाउज बनवा सकती हैं। वेलवेट फैब्रिक में इस ब्लाउज को प्रिंसेस कट डिजाइन में बनवाएं और इसमें लूज पैटर्न की बेल स्लीव्स लगवाएं। ये आपके लुक को एन्हांस करने का काम करेगा।

 

View post on Instagram
 

 

लहंगे पर पहने हैवी जरकन ब्लाउज

मावरा होकेन की तरह अगर आप लहंगे पर हैवी लेकिन एलिगेंट ब्लाउज पहनना चाहती हैं, तो पेस्टल कलर के फ्लेयर लहंगे के साथ जरकन वर्क किया हुआ हाफ स्लीव्स ब्लाउज पहन सकती हैं। इसके साथ कंट्रास्ट में आइस ब्लू कलर की चुन्नी कैरी करें और एकदम एलिगेंट और प्यारा लुक अपनाएं।

 

View post on Instagram
 

 

ट्रांसपेरेंट मोनोक्रोम ब्लाउज से बढ़ाएं साड़ी की शान

मावरा होकेन का यह साड़ी लुक भी आप अपना सकती हैं। उन्होंने ब्लू बेस में व्हाइट पोल्का डॉट वाली फ्रिल साड़ी कैरी की है। उसके साथ सेम फैब्रिक का फुल स्लीव्स ब्लाउज बनवाया हैं, जिसमें शोल्डर और स्लीव्स पोर्शन ट्रांसपेरेंट है।

 

View post on Instagram
 

 

और पढ़ें- मॉम की उम्र बनेगी राज, श्वेता सी 7 बॉडीकॉन देंगी यंग मिजाज