- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- दिखने में क्लासी, सफाई में आसानी, देखें मार्बल डाइनिंग टेबल की लेटेस्ट डिजाइन
दिखने में क्लासी, सफाई में आसानी, देखें मार्बल डाइनिंग टेबल की लेटेस्ट डिजाइन
Marble Dining Table: छोटे घर के लिए क्लासी और स्पेस-सेविंग मार्बल डाइनिंग टेबल ढूंढ रहे हैं? देखें 5 लेटेस्ट डिजाइन जो कम जगह में घर को दें रॉयल और मॉडर्न लुक। मार्बल डाइनिंग की कास बात ये है कि ये दिखने में क्लासी और सफाई में आसान है।

छोटे घरों में फर्नीचर चुनना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है, खासकर डाइनिंग टेबल। ऐसी टेबल चाहिए जो जगह भी कम घेरे, दिखने में स्टाइलिश भी हो और साफ करना भी आसान रहे। मार्बल डाइनिंग टेबल आजकल इसी वजह से ट्रेंड में हैं। ये न सिर्फ घर को रॉयल लुक देती हैं बल्कि टिकाऊ, मजबूत और मेंटेनेंस में भी आसान होती हैं। अगर आप छोटे घर के लिए परफेक्ट मार्बल डाइनिंग टेबल ढूंढ रहे हैं, तो ये 5 लेटेस्ट डिजाइन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।
राउंड मार्बल टॉप टेबल
गोल आकार वाली मार्बल टेबल छोटे स्पेस के लिए सबसे बेहतर मानी जाती है। इसमें कोने नहीं होते, इसलिए यह कम जगह घेरती है और मूवमेंट आसान बनाती है। 2-4 लोगों के परिवार के लिए यह डिजाइन स्टाइलिश और स्पेस-सेविंग दोनों है।
फोल्डेबल मार्बल डाइनिंग टेबल
अगर आपके घर में जगह कम है, तो फोल्डेबल डिजाइन सबसे स्मार्ट विकल्प है। जरूरत पड़ने पर खोलें और काम खत्म होने पर फोल्ड करके दीवार के पास रख दें। यह मॉडर्न अपार्टमेंट्स के लिए खासतौर पर उपयोगी है।
मेटल बेस के साथ मार्बल टेबल
मेटल फ्रेम और मार्बल टॉप का कॉम्बिनेशन घर को मॉडर्न और लग्जरी लुक देता है। पतला मेटल बेस कम स्पेस लेता है और मजबूत भी रहता है। गोल्ड या ब्लैक मेटल बेस वाला डिजाइन आजकल खास ट्रेंड में है।
मिनिमल स्क्वायर मार्बल टेबल
छोटे घरों के लिए स्क्वायर शेप टेबल बहुत प्रैक्टिकल होती है। इसे दीवार के साथ लगाकर रखा जा सकता है और जरूरत पड़ने पर बीच में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका सिंपल डिजाइन घर को साफ-सुथरा और ऑर्गनाइज्ड लुक देता है।
स्टोरेज वाली मार्बल टेबल
आजकल कई मार्बल टेबल में नीचे शेल्फ या ड्रॉअर स्टोरेज भी आता है। इसमें आप मैट, चम्मच या छोटे किचन आइटम रख सकते हैं। इससे अलग कैबिनेट की जरूरत नहीं पड़ती और जगह की बचत होती है।