- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Diet Coke Decor DIY: डाइट कोक केन से बनाएं 5 डेकोर पीस, Gen Z का देखें शानदार आइडिया
Diet Coke Decor DIY: डाइट कोक केन से बनाएं 5 डेकोर पीस, Gen Z का देखें शानदार आइडिया
Diet Coke Decor:घर में पड़ी खाली डाइट कोक केन को अब फेंकने की जरूरत नहीं है। Gen Z के ट्रेंडी DIY आइडियाज के साथ आप इन्हें स्टाइलिश डेकोर पीस में बदल सकती हैं। ये न सिर्फ बजट-फ्रेंडली हैं, बल्कि आपके कमरे को यूनिक और एस्थेटिक लुक भी देते हैं।

आजकल “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” ट्रेंड काफी पॉपुलर है, और डाइट कोक केन से डेकोरेशन बनाना इसका परफेक्ट उदाहरण है। थोड़ी क्रिएटिविटी और आसान टूल्स की मदद से आप घर बैठे ऐसे डेकोर आइटम बना सकती हैं, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो सकते हैं।
डाइट कोक की बोतल से बनाएं मिनी प्लांटर
डाइट कोक की बोतल से आप इंडोर या आउटडोर में रखने वाले मिली प्लांटर बना सकती हैं। आप कोक की बोदल को कलर कर दें। फिर पेंदी में छोटे-छोटे छेद करें ताकि पानी बाहर निकल जाएं। इसमें आप मनीप्लांट, जेड प्लांट जैसे छोटे पौधे लगा सकते हैं। जीरो कॉस्ट में आपको प्लांटर मिल जाएंगे।
कैंडल केन
डाइट कोक केन फायर फ्रू होता है, आप इसमें मिनी कैंडल बना सकते हैं। मोम को पिघलाकर बत्ती के साथ इसमें डालें। जमने के बाद आपका एक सुंदर कैंडल होल्डर तैयार हो जाएगा।
डाइट कोक की केन से लैंप बनाएं
केन को डिजाइनर कट्स देकर उसमें LED लाइट लगाएं और धागे से टांग दें। यह आपके बालकनी या कमरे को स्टाइलिश लुक देगा। आप चाहें तो साइड टेबल पर भी इसे रखकर सुंदर लुक पा सकते हैं।
डाइट कोक से बनाएं पेन स्टैंड
केन को साफ करके उस पर फैब्रिक, जूट या कलरफुल पेपर चिपकाएं। यह स्टडी टेबल के लिए परफेक्ट पेन स्टैंड बन जाएगा।
Saree Border Craft: पुरानी साड़ी के बॉर्डर से बनाएं ये 6 शोपीस, अमर रहेगी निशानी
डाइट कोक के केन से चीजें बनाना क्यों आसान
डाइट कोक की लेयर पतली होती है, इसलिए इसे आसानी से आप काट सकते हैं। यह वॉटर और फायर रेजिस्टेंट होते हैं, इसलिए इससे आप दोनों ही तरह की चीजें बना सकते हैं।
और पढ़ें: Bridal Bangles: रिसेप्शन में पहनें ये 5 हैंडमेड ब्राइड बैंगल्स, ननद होगी इंप्रेस