- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- 8 से 10 घंटे तक होठों पर टिकी रहेंगी लिपस्टिक, बस अपनाएं ये पांच हैक्स
8 से 10 घंटे तक होठों पर टिकी रहेंगी लिपस्टिक, बस अपनाएं ये पांच हैक्स
लाइफस्टाइल डेस्क: ऑफिस हो, पार्टी हो या घूमने जाना हो, लड़कियां लिपस्टिक जरूर लगाती है। लेकिन कुछ समय बाद में लिपस्टिक होठों से गायब हो जाती है। ऐसे में हम आपको बताते हैं पांच हैक्स जिससे लिपिस्टिक 8 से 10 घंटे तक स्टे करेगी।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
लिप लाइन करना ना भूलें
अगर आप चाहते हैं कि आपकी लिपिस्टिक लंबे समय तक स्टे करें, तो लिपस्टिक लगाने से पहले एक डार्क पेंसिल लिप कलर से लिप को लाइन करें और इसके अंदर अपनी पसंद की लिपस्टिक फिल करें। ऐसा करने से लिपस्टिक फैलती नहीं है और हटती भी नहीं है।
लिप्स को एक्सफोलिएट करें
अगर आप चाहते हैं कि आपकी लिपिस्टिक फ्लेकी ना हो और इसमें से पपड़ी ना निकलें, तो लिपस्टिक लगाने से पहले अपने लिप्स को अच्छी तरह से एक्सफोलिएट करें। इसके लिए आप घर पर चीनी और शहद का स्क्रब बना सकते हैं।
टिशू पेपर का करें इस्तेमाल
जब आप एक बार लिपस्टिक का कोट लगा लें, तो एक टिशू पेपर लेकर इसपर अपने लिप्स को दबाएं। ऐसा करने से एक्स्ट्रा लिपस्टिक हट जाती है और आपको एक मैट फिनिश लिपस्टिक मिलती है जो लंबे समय तक चलती है।
लिप बाम है जरूरी
जी हां, लिपस्टिक लगाने से पहले आप एसपीएफ प्रूफ लिप बाम अपने होठों पर लगाएं। इससे न सिर्फ आपके होंठ काले होने से बचेंगे, बल्कि लिपस्टिक भी ज्यादा लंबे समय तक स्टे करेगी। इतना ही नहीं लिप बाम लिप्स की फाइन लाइंस के गैप को भी फिल करता है जिससे लिपस्टिक का रंग निखर कर आता है।
लिप ग्लॉस लगाना ना भूलें
अगर आप चाहती हैं कि आपके होठों पर लिपस्टिक ज्यादा देर तक टिकी रहे और लिप्स ग्लॉसी लगे, तो ट्रांसपेरेंट लिप ग्लॉस लिपस्टिक लगाने के बाद जरूर लगाएं। यह लिप्स की चमक को बढ़ाता है और लिपस्टिक लंबे समय तक स्टे करती है।
और पढ़ें- नीता अंबानी के लुक के पीछे है इस शख्स का हाथ, फीस जानकर हो जाएंगे शॉक